• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘महतारी वंदन योजना’ की ‘सनी लियोनी’ पर सियासी शोरगुल, कांग्रेस ने घेरा

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर एक खाता खुलने और उसमें 1,000 रुपये की राशि भेजे जाने का मामला सामने आने के बाद इस योजना पर राजनीति गर्मा गई है।...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 24 Dec 2024 02:07:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Dec 2024 02:14:00 PM (IST)
‘महतारी वंदन योजना’ की ‘सनी लियोनी’ पर सियासी शोरगुल, कांग्रेस ने घेरा
भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता (दायें) और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल (बायें)। फोटो- नईदुनिया

HighLights

  1. कांग्रेस ने लगाया महतारी वंदन में भ्रष्टाचार का आरोप l
  2. प्रदेश में 45 लाख फर्जी खातों के जरिये हो रहा हेर-फेर।
  3. भाजपा ने पूर्व मंत्री जयसिंह सिंहदेव के पत्र के जरिये घेरा।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ को लेकर सूबे की राजनीति में हलचल मच गई है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर एक खाता खुलने और उसमें 1,000 रुपये की राशि भेजे जाने का मामला सामने आने के बाद इस योजना पर राजनीति गर्मा गई है।

बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्र तालूर केसनी में यह मामला पर्दाफाश हुआ, जहां सनी लियोनी के नाम से बने खाते में राशि भेजी गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 45 लाख फर्जी खातों के जरिए राशि का हेर-फेर किया जा रहा है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचारियों की संरक्षक है।


कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों को दिया उपहार, हमने की कार्रवाई

प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने सोमवार को एकात्मक परिसर में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों को उपहार दिया, जबकि भाजपा ने कार्रवाई की है। उन्होंने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के पत्र दिखाए, जिनमें आरोप लगाए गए थे कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया। गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डीएमएफ घोटाले में कार्रवाई के बजाय दोषियों को संरक्षण दिया, उच्च पदों पर बैठाया।

naidunia_image

मामला उजागर होने के बाद हुई कार्रवाई

गुप्ता ने कहा कि बस्तर में सनी लियोनी के नाम से महतारी वंदन की राशि जमा होने का मामला उजागर होने के बाद भाजपा सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भ्रष्टाचार या अपराध करने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल एवं प्रवक्ता मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- CG Nagar Nigam Chunav: निगम चुनाव पर लग सकता है मतदाता सूची का ग्रहण, बैठ सकता है प्रशासक

आरोपित को गिरफ्तार कर, वसूली का कार्रवाई शुरू

बस्तर जिले के आंगनबाड़ी केंद्र तालूर में वीरेंद्र कुमार जोशी नामक व्यक्ति ने सनी लियोनी के नाम से एक आवेदन दिया, जिसमें अपने आधार नंबर और बैंक खाता जानकारी दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने जोशी को गिरफ्तार कर उसका बैंक खाता सील कर दिया और वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- Naxalite News: 40 सालों से एक्टिव 25 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी को बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही परियोजना अधिकारी ज्योति मथरानी और आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक प्रभा नेताम को भी निलंबित कर दिया गया।