• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News : मप्र में बगावत, छत्तीसगढ़ के हालात पर ये बोले मंत्री टीएस सिंहदेव

Chhattisgarh government यहां भी पंद्रह वर्षों के बाद कांग्रेस की सरकार बनी है, लेकिन मध्यप्रदेश की तुलना में यहां सरकार काफी मजबूत है।

By Himanshu SharmaEdited By: Himanshu Sharma
Publish Date: Fri, 13 Mar 2020 11:34:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Mar 2020 06:21:03 PM (IST)
Chhattisgarh News : मप्र में बगावत, छत्तीसगढ़ के हालात पर ये बोले मंत्री टीएस सिंहदेव
Politics: मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा- सौ जीवन मिलने के बाद भी कभी भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि सौ जीवन मिलने के बाद भी वे किसी भी परिस्थिति में भाजपा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, 'लोग दावे करते रहें लेकिन मैं भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा। सौ जीवन मिलने के बाद भी मैं उस विचारधारा से कभी नहीं जुडूंगा। जो व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन पाने के कारण भाजपा में शामिल होता है, उसे कभी सीएम नहीं बनना चाहिए। मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में भी राजनीति का पारा चढ़ने लगा है। यहां भी पंद्रह वर्षों के बाद कांग्रेस की सरकार बनी है, लेकिन मध्यप्रदेश की तुलना में यहां सरकार काफी मजबूत है।

सरकार के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक माने जाने वाले टीएस सिंहदेव सरगुजा राज परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं और यह परिवार पूर्णत: कांग्रेसी विचारधारा से जुड़ा परिवार माना जाता है। सरगुजा की राजमाता और पूर्व मंत्री देवेंद्रकुमारी सिंहदेव और भी कांग्रेस की लोकप्रिय नेता रही हैं।


दरअसल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार को एक सलाह देते हुए ट्वीट किया था कि मध्यप्रदेश की गलतियों से छत्तीसगढ़ कांग्रेस को सीख लेनी चाहिए।

बहुमत कितना भी विशाल क्यों न हो, उसे लोकतंत्र अहंकार और तानाशाही में बदलने का अधिकार नहीं देता है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया बनने में देरी नहीं लगेगा। साथ ही उन्होंने टीएस सिंहदेव और सचिन पायलट को इस ट्वीट में टैग किया था। इसी के बाद टीएस सिंहदेव का यह बयान सामने आया है।

पार्टी के साथ खिलाफत कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की आलोचना करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा, 'एक व्यक्ति हमेशा कप्तान नहीं रहता। गावस्कर रहते हुए कपिल देव को मौका मिला। वर्तमान में विराट कोहली कप्तान हैं, लेकिन टी 20 में अलग-अलग कप्तान हैं। अगर उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया तो क्या कोहली पाकिस्तान की टीम में शामिल होंगे? यह समझ से परे है।"

सीएम की बैठक में नहीं बुलाने पर अटकलों का दौर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को कोरोना वायरस के मद्देनजर 12 मार्च के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में हुई बैठक में नहीं बुलाया गया। इसे लेकर अटकलें लगने लगी। य‍हां तक कि भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी मध्य प्रदेश जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। हालांकि सिंहदेव ने इसे लेकर कहा,' मुख्यमंत्री कार्यालय को उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए थी। शायद बैठक जल्दबाजी में बुलाई गई थी, लेकिन मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय को यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि स्वास्थ्य मंत्री इसमें शामिल हों।'