• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माला पर सियासत : भाजपा के आरोपों पर सीएम भूपेश का तंज, कहा- अडानी के मित्रों को सोना ही सोना दिखता है

कांग्रेस अधिवेशन में देशभर से आए पार्टी के नेताओं के स्‍वागत के लिए पहनाए गए माले को लेकर छत्‍तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 27 Feb 2023 11:53:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Feb 2023 11:53:51 AM (IST)
माला पर सियासत : भाजपा के आरोपों पर सीएम भूपेश का तंज, कहा- अडानी के मित्रों को सोना ही सोना दिखता है

रायपुर। Chhattisgarh News: कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए पार्टी के नेताओं के स्‍वागत के लिए पहनाए गए माला को लेकर छत्‍तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, कांग्रेस अधिवेशन का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल अधिवेशन में शामिल होने आए कांग्रेसी नेताओं का एक माला पहनाकर स्‍वागत कर रहे हैं। यह माला दिखने में सोने की तरह लग रहा है। इसपर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई। भाजपा ने कहा, प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेताओं को सोने की माला पहनाकर स्‍वागत किया।

भाजपा के आरोपों पर मुख्‍यमंत्री बघेल ने कसा तंज

भाजपा के आरोपों का मुख्‍यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर जवाब दिया है। सीएम बघेल ने तंज कसते हुए कहा, भाजपा की दिक्कत ही यही है कि वह न छत्तीसगढ़ को समझती है और न उसकी परंपराओं को। और मुहावरा है कि 'सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है' ठीक वैसे ही 'अडानी के मित्रों को सोना ही सोना दिखता है'


कांग्रेस ने कहा, यह छत्‍तीसगढ़ के स्‍वर्णभूमि घास से बनी विशेष माला है। भाजपा इसे लेकर अफवाह फैला रही है। यह प्रदेश के माटीपुत्रों द्वारा बनाई गई माला है। जिसे दुर्लभ पेड़ खीरसाली के रेशे से बनाई गई है।

भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

कांग्रेस के दिए जवाब पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा, माला तो दिखाई नहीं दिया, लेकिन गुलाब की पंखुडि़यां जरूर दिखाई दी। भाजपा नेता केदार कश्‍यप ने कहा, कांग्रेस सत्‍ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

कांग्रेस अधिवेशन में माला को लेकर सियासत शुरू, सीएम भूपेश बोले- भाजपा छत्तीसगढ़ की परंपराओं को नहीं समझती: https://t.co/rFnNddeNBu#PoliticsToday #CGNews pic.twitter.com/fw6HMDiCMz

— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 27, 2023