• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौकरी दिलाने के बहाने गांव की गरीब लड़कियों को रायपुर बुलाया और देह व्यापार में धकेला… खबरी का मिस्ड कॉल आते ही पुलिस ने मारा छापा

Prostitution in Raipur: गांव की लड़कियों की गरीबी और लाचारी का फायदा उठाने वाली यह खबर छत्तीसगढ़ के रायपुर से है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अपने आदमी को...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 02 Jun 2025 01:59:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Jun 2025 02:31:18 PM (IST)
नौकरी दिलाने के बहाने गांव की गरीब लड़कियों को रायपुर बुलाया और देह व्यापार में धकेला… खबरी का मिस्ड कॉल आते ही पुलिस ने मारा छापा
मौके से पकड़ी गई युवतियां और महिला दलाल पुलिस गिरफ्त में। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. रिहायशी क्षेत्र भाठागांव में चल रहा था देह व्यापार
  2. पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ा
  3. लड़कियां बोलीं- एक महीने पहले यहां लाया गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर (Prostitution in Raipur): राजधानी में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने राजफाश किया है। आरोपी प्रदेश के कई छोटे कस्बों और गांवों से गरीब लड़कियों को निशाना बनाकर रायपुर लाए थे। उन्हें घरों में काम दिलाने का झांसा देकर राजधानी लाया गया। यहां उनकी बेबसी और आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया।

यह देह व्यापार शहर के रिहायशी क्षेत्र भाठागांव के एक किराए के मकान में चल रहा था। पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

मुखबिर को ग्राहक बनकर पहुंचाया… पुलिस ने ऐसे दी दबिश

  • आरोपी पर सारंगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा की गरीब लड़कियों को काम दिलाने के बहाने रायपुर लाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। पुलिस ने मौके से पंद्रह सौ रुपये नकद किए हैं।
  • पुलिस को बीते शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इटालिया हाउस, भाठागांव के एक किराए के मकान में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही, सीएसपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

  • टीम ने गवाहों के साथ मिलकर छापा मारा। एक पाइंटर (पुलिस का मुखबिर) को 1,500 रुपये देकर इटालिया हाउस, भाठागांव भेजा गया। पाइंटर को देह व्यापार में शामिल दलाल और महिलाओं की आपत्तिजनक गतिविधियों की जानकारी लेने और मिस काल के जरिये इशारा करने को कहा गया।
  • पाइंटर के इशारे पर पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेर लिया और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई। अंदर पाइंटर के अलावा चार अन्य लड़कियां मिलीं। लड़कियों ने बताया कि रुषा खरे ने उन्हें गांव से रायपुर बुलाया था।
  • लड़कियों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित रुषा खरे के खिलाफ पीटा एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
  • naidunia_image

    (यहां भी क्लिक करें - Spa Center से निकली युवती ने बताया वहां का सच, कैसे मसाज के नाम पर चल रहा गंदा काम)

    एक महीने पहले बुलाई गई थीं लड़कियां

    लड़कियों को लगभग एक महीने पहले उनके घरों से बुलाया गया था। आरोपित खुद भी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की है। आरोपित ने फोन से युवतियों से संपर्क किया था। इसके बाद उनकी आर्थिक हालातों को जानने के बाद, उन्हें रायपुर में नौकरी का झांसा दिया और यहां किराए के मकान में लाकर अपने साथ रख लिया। कुछ दिनों तक खाली बैठने के बाद उसने युवतियों को अधिक पैसे मिलने का लालच देकर देह व्यापार में धकेल दिया।