• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा-कांग्रेस में चिटफंड पर पोस्टर वार, सोशल मीडिया बना हथियार

कांग्रेस ने एक्स पर एक कार्टून जारी कर मंत्री को जनप्रतिनिधि की जगह चिटफंड प्रतिनिधि बताया है। वहीं, वहीं, भाजपा ने एक्स पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रव...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 15 Jan 2025 01:21:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jan 2025 01:21:21 PM (IST)
भाजपा-कांग्रेस में चिटफंड पर पोस्टर वार, सोशल मीडिया बना हथियार
चिटफंड कंपनी के मैनेजर सहित दो लोगों को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

HighLights

  1. कांग्रेस बोली- भाजपा के मंत्री ने किया था उद्घाटन।
  2. भाजपा ने कहा- पूर्व मंत्री के साथ कंपनी का कनेक्शन।
  3. महिलाओं से की गई है करीब सौ करोड़ की धोखाधड़ी।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। प्रदेश में महिलाओं से ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी से कनेक्शन को लेकर भाजपा और कांग्रेस में पोस्टर वार छिड़ गया है। इंटरनेट मीडिया एक्स पर दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हैं।

कांग्रेस ने एक्स पर एक कार्टून जारी कर मंत्री को जनप्रतिनिधि की जगह चिटफंड प्रतिनिधि बताया है। साथ ही लिखा है कि मंत्री ने जिस चिटफंड कंपनी का उद्घाटन किया, वह खा गई महिलाओं के करोड़ों रुपये। न्याय मांगने पर महिलाओं के खिलाफ ही एफआईआर।

वहीं, भाजपा ने एक्स पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की पत्नी पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल की महिलाओं के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 500 करोड़ की ठगी करने वाली फ्लोरा मैक्स का कांग्रेसी कनेक्शन। पूर्व कांग्रेसी मंत्री जय सिंह अग्रवाल की पत्नी रेणु अग्रवाल ने किया था शुभारंभ।


naidunia_image

बैज ने कहा- क्रोनोलॉजी समझिए

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने एक्स पर की पोस्ट में लिखा है कि कंपनी झांसा देकर हजारों महिलाओं के करोड़ों रुपये डकार गई। पीड़ित महिलाओं ने मंत्री को घेरकर न्याय की मांग की, तो उल्टा उन पर ही कार्रवाई की जा रही है।

मंत्री ने कार्रवाई के बजाय महिलाओं को हेकड़ी निकाल देने और पुलिस बुलवाकर फेंकवा देने की धमकी दी। मन नहीं भरा तो फर्जी धाराओं में महिलाओं पर एफआइआर दर्ज करवा दी। उन्होंने यह आक्रोश महिलाओं के खिलाफ दिखाया या चिटफंड कंपनी के समर्थन में?

नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि राज्य में चिटफंड पार्ट-2 चल रहा है। हजारों करोड़ रुपये की लूट हो रही है। इस पर सरकार मौन है। सरकार को चाहिए कि पीड़ितों का पैसा वापस दिलाया जाए और ऋण भी माफ हो। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखा है।

पत्र में उन्होंने कहा कि गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने प्रदेश की हजारों गरीब महिलाओं व शिक्षित बेरोजगारों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाई जाए और निवेश के नाम पर दिलाया गया ऋण भी माफ हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा की पिछली सरकार ने भी आम गरीबों के करोड़ों रुपये चिटफंड के नाम पर लूटे थे। कांग्रेस सरकार ने कुछ हद तक गरीबों के रुपये लौटाने का कार्य किया था। वर्ष 2023 में भाजपा की सरकार बनते ही चिटफंड कंपनियां फिर से सक्रिय हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़ पैवेलियन, पहुंच रही है भारी भीड़

मंत्री बताएं कंपनी को क्यों दे रहे संरक्षण- सुशील आनंद

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री लखन लाल देवांगन फ्लोरा मैक्स कंपनी से अपने संबंधों के बारे में लोगों को स्पष्टीकरण दें। वे कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होने दे रहे हैं। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के बीच में वे रोड़ा क्यों बन रहे हैं।

महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाय गलतियों का ठीकरा विपक्ष पर ठोकने की कोशिश बंद करें। मंत्री देवांगन पर पीड़ित महिलाएं कंपनी को संरक्षण देने का आरोप लगा रही हैं। महिलाओं के किए जाने वाले आंदोलन से मंत्री की तिलमिलाहट बताती है कि वे कंपनी के खिलाफ आंदोलन करने के कारण धमका रहे थे।

यह भी पढ़ें- CG News: जांजगीर चांपा में कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग कर 78 लाख की लूट

अभद्रता के लिए माफी मांगें। उन्होंने कहा कि विपक्ष पर आरोप लगाकर मंत्री अपने जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पत्नी रेणु अग्रवाल का कंपनी से कोई लेना देना नहीं है।