• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

मुंबई में पावर ब्लाॅक, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट, गीतांजलि एक्सप्रेस डायवर्ट, पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कसारा यार्ड में तीसरी लाइन के कार्य के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण 16 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 10:55:39 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 12:00:35 PM (IST)
मुंबई में पावर ब्लाॅक, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट, गीतांजलि एक्सप्रेस डायवर्ट, पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू
रेलवे सेवा की प्रतीकात्मक तस्वीर। - अर्काइव

HighLights

  1. गीतांजलि एक्सप्रेस सोलह अक्टूबर को बदले मार्ग से
  2. कसारा यार्ड में काम से कई ट्रेनें लेट
  3. हटिया और मुंबई के बीच चलेगी पूजा स्पेशल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल अंतर्गत कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा यार्ड में तीसरी लाइन परियोजना और आवश्यक तकनीकी सुधारों के लिए विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है। इस निर्माण कार्य का सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ा है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 16 अक्टूबर को चलने वाली हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के बजाय जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड और ठाणे होकर मुंबई पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा मेल और हटिया एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां अपने प्रारंभिक स्टेशनों से दो से सात घंटे की भारी देरी से रवाना होंगी।


त्योहारी भीड़ के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रेलवे ने आगामी दशहरा और दिवाली पर्व पर कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच तीन-तीन फेरों वाली विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दोनों दिशाओं में रुकेगी।

ये होगा टाइम टेबल

हटिया से यह ट्रेन 12, 19 और 26 अक्टूबर को दोपहर 4.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 10.10 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन एलटीटी से 13, 20 और 27 अक्टूबर को रात 11.50 बजे चलेगी।

आधुनिक कोच संरचना और प्रमुख ठहराव

इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 आधुनिक कोच लगाए गए हैं। इनमें एसी फर्स्ट सह सेकंड, दो एसी सेकंड, सात एसी थर्ड, छह स्लीपर, चार सामान्य और दो पावर व एसएलआरडी कोच शामिल हैं। यह गाड़ी दोनों फेरों में राउरकेला, झारसुगुड़ा, नागपुर, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे मध्य भारत और महाराष्ट्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।