• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

AC-कूलर से बढ़ा लोड, गर्मी बढ़ते ही रायपुर में बिजली ट्रिपिंग तेज; हर घंटे कटौती से परेशान लोग

Raipur Power Cut: गर्मी बढ़ने के साथ ही रायपुर में बिजली ट्रिपिंग की समस्या तेज हो गई है। शहर के कई इलाकों में बार-बार बिजली कटने से लोगों को परेशानी ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 12:53:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 03:33:09 PM (IST)
AC-कूलर से बढ़ा लोड, गर्मी बढ़ते ही रायपुर में बिजली ट्रिपिंग तेज; हर घंटे कटौती से परेशान लोग
गर्मी बढ़ते ही शहर में बढ़ी बिजली ट्रिपिंग, हर घंटे गुल हो रही सप्लाई (AI Generaeted Image)

HighLights

  1. गर्मी बढ़ते ही रायपुर में बिजली ट्रिपिंग की शिकायतें
  2. बिजली खपत बढ़कर करीब 300 मेगावाट पहुंची
  3. कई इलाकों में हर घंटे बिजली कटने की समस्या

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: गर्मी बढ़ते ही राजधानी रायपुर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में हर घंटे बिजली कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। 24 घंटे में लगातार चार से पांच घंटे तक भी स्थिर बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। सुबह से बिजली के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहता है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।

गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। एसी, कूलर, पंखे और पानी के मोटर पंपों के उपयोग में तेजी आने से विद्युत खपत बढ़कर करीब 300 मेगावाट के आसपास पहुंच गई है। ग्रिड और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में हल्की हवा या तकनीकी गड़बड़ी होते ही सप्लाई प्रभावित हो जाती है।


बिजली खपत बढ़ने के प्रमुख कारण

  • भीषण गर्मी में एसी, कूलर और पंखों का ज्यादा उपयोग
  • पानी की कमी के कारण मोटर पंपों का अधिक इस्तेमाल
  • उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में बढ़ती खपत
  • दिनभर बिजली उपकरणों का लगातार उपयोग

उपभोक्ताओं की प्रमुख मांगें

  • अघोषित बिजली कटौती तुरंत बंद की जाए
  • बिजली आपूर्ति का निश्चित समय तय कर सार्वजनिक किया जाए
  • ट्रांसफार्मर व तकनीकी खराबियों की तुरंत मरम्मत हो
  • सौर ऊर्जा जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा दिया जाए

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में बिजली की लगातार ट्रिपिंग से घरों के साथ-साथ छोटे व्यवसायों और दुकानों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से व्यवस्था सुधारने और निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

शंकर नगर निवासी राजेश वर्मा का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही बिजली ट्रिपिंग बढ़ गई है। दिन में कई बार बिजली चली जाती है, जिससे घर में रहना मुश्किल हो जाता है। एसी और कूलर भी सही तरीके से नहीं चल पा रहे हैं। रात में भी कई बार बिजली गुल होने से नींद खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली विभाग को अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

-राजेश वर्मा, निवासी, शंकर नगर

देवेंद्र नगर की संगीता साहू ने बताया कि बिजली की आंखमिचौली से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। दिन में हर घंटे बिजली कटने से किचन का काम करना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को कम से कम तय समय पर सप्लाई करनी चाहिए, ताकि लोग अपने काम उसी हिसाब से कर सकें। गर्मी के दिनों में बिजली की अनियमितता लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है।

-संगीता साहू, देवेंद्र नगर निवासी

खमतराई निवासी इरफान खान का कहना है कि बिजली ट्रिपिंग से छोटे व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। उनकी दुकान में फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बार-बार बंद हो जाते हैं। इससे सामान खराब होने का खतरा रहता है। दिन में कई बार बिजली जाने से ग्राहक भी परेशान होते हैं। विभाग को ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और तकनीकी खराबियों को जल्दी दूर करने की जरूरत है।

-खमतराई निवासी इरफान खान

संतोषी नगर की पूजा तिवारी ने कहा कि गर्मी बढ़ते ही बिजली की समस्या भी बढ़ गई है। घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं, ऐसे में काफी परेशानी होती है। रात में कई बार बिजली जाने से नींद पूरी नहीं हो पाती। बिजली विभाग को गर्मी के मौसम में बेहतर प्रबंधन करना चाहिए, ताकि लोगों को लगातार बिजली मिल सके और अनावश्यक ट्रिपिंग बंद हो।

-संतोषी नगर निवासी पूजा तिवारी

प्री-मानसून मेंटेनेंस के तहत बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ समय के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। गर्मी और बारिश से पहले लाइनों व उपकरणों की मरम्मत और जांच की जा रही है, ताकि आगे बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे।

एम विश्वकर्मा, सीई, शहर वित्त-1