• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pre-Monsoon Rain: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से गिरा तापमान… आगे क्या है IMD की भविष्यवाणी

Pre-Monsoon Rain: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों तक भीषण गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन अब...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 21 May 2025 11:43:24 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 May 2025 11:43:24 AM (IST)
Pre-Monsoon Rain: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से गिरा तापमान… आगे क्या है IMD की भविष्यवाणी
राजधानी रायपुर में हल्की बारिश के बीच गुजरते वाहन। (फोटो नईदुनिया)

HighLights

  1. मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना
  2. आने वाले दिनों में आंधी-तूफान की आशंका
  3. कई शहरों में मध्यम बारिश जारी रहेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर (Pre-Monsoon Rain): भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को शाम होते ही राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। इससे तापमान पांच डिग्री तक गिर गया।

अगले पांच दिनों ऐसा ही मौसम होने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 मई से आगामी तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मध्यम वर्षा के साथ तेज आंधी-तूफान की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

Chhattisgarh Weather Report: जानिए बड़े शहरों का हाल

  • रायपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। वहीं दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया।
  • दूसरी ओर अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई।
  • बिलासपुर में 5.0 मिमी, पेंड्रारोड में 3.2 मिमी तथा अंबिकापुर में 0.8 मिमी वर्षा हुई। वर्षा के प्रमुख आंकड़ों के अनुसार मरवाही और भैरमगढ़ में 3 मिमी, कांकेर में 2 मिमी और सिवनी में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

आगामी दो दिनों में तेज हवाओं की चेतावनी मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के एक-दो स्थानों पर तेज़ आंधी (50-60 किमी/घंटा) के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

अगले 4-5 दिनों में केरल में मानसून के आगमन की परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं, जिससे दक्षिण छत्तीसगढ़ सहित पूरे राज्य में आगामी दिनों में मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

यहां भी क्लिक करें - दो दिन बाद आधे मध्य प्रदेश में शुरू हो सकता है झमाझम बारिश का सिलसिला