• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

25 सितंबर को सामूहिक वंदे मातरम् गायन, रायपुर में विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी

‘नमामि भारतम्’ नाम से होने वाले आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सामूहिक वंदे मातरम गायन का विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया जाएगा।

By Akhil Kumar SharmaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 01:46:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 01:52:19 PM (IST)
25 सितंबर को सामूहिक वंदे मातरम् गायन, रायपुर में विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी
प्रतीकात्मक फोटो।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। वंदे मातरम के 150वें वर्ष के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। रायपुर में देवेंद्र नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी कार्यक्रम होगा।

‘नमामि भारतम्’ नाम से होने वाले आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सामूहिक वंदे मातरम गायन का विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया जाएगा।

25 सितंबर को सुबह 10 बजे से पंजीयन शुरू

छत्तीसगढ़ में आयोजन की तैयारियां सरस्वती शिक्षा संस्थान के माध्यम से की जा रही हैं। रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य विद्यालयों, उनके पोषित गांवों और वार्डों में भी सामूहिक गायन होगा। कार्यक्रम के लिए 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से प्रतिभागियों का आगमन और पंजीयन शुरू होगा।

सुबह 11 बजे मुख्य सामूहिक गायन शुरू होगा

इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। सुबह 11 बजे मुख्य सामूहिक गायन शुरू होगा, जो 11 बजकर तीन मिनट 13 सेकंड तक चलेगा। 21 सितंबर को पूर्वाभ्यास सामूहिक गायन को लेकर 21 सितंबर को सुबह 11 बजे पूर्वाभ्यास कराया जाएगा।


आयोजन की तैयारी के लिए विद्यालयों में भी अभ्यास चल रहा है। संस्थान की ओर से विद्यालयों को आयोजन संबंधी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन ने थामा हाथ, दीदियों ने संवारा अपना कारोबार... सरकार की ये योजनाएं बनीं गेमचेंजर