• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त तक पूरी होगी पदोन्नति प्रक्रिया, सभी संभागों और जिलों को जारी किए कड़े निर्देश, DPI ने तय की समय-सीमा

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर लंबे समय से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया को तय समय-सीमा में पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। व...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 05:12:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 05:12:34 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त तक पूरी होगी पदोन्नति प्रक्रिया, सभी संभागों और जिलों को जारी किए कड़े निर्देश, DPI ने तय की समय-सीमा
सभी संभागों और जिलों को कड़े निर्देश जारी किए गए। (AI Generated)

HighLights

  1. 1 अप्रैल की स्थिति में वरिष्ठता सूची का प्रकाशन पूरा
  2. 15 अगस्त तक जारी होंगे पदोन्नति के अंतिम आदेश
  3. सभी संभागों और जिलों को जारी किए कड़े निर्देश

नवदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर लंबे समय से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया को तय समय-सीमा में पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। विभाग ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत वर्तमान में प्रचलित सेवा भर्ती नियमों के अनुसार लिपिक वर्गीय, अलिपिक वर्गीय, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई आगामी 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कहा गया है।

वरिष्ठता सूची का हो चुका है प्रकाशन

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस पदोन्नति प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए फीडिंग कैडर के पदों की 1 अप्रैल की स्थिति में प्रावधिक एवं अंतरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन पहले ही किया जा चुका है।


यह भी पढ़ें- महादेव सट्टा ऐप मामला: ED की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की ₹940 करोड़ की संपत्ति कुर्क

अब विभाग का पूरा ध्यान तय समय-सीमा के भीतर पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने पर केंद्रित है, जिससे प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में और गति आ सके।