• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शहर के प्रोफेसर कॉलोनी के एक मकान में यह गलत काम चल रहा था। ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 01:57:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Jul 2025 02:05:39 PM (IST)
रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : प्रदेश में इन दिनों स्पा सेंटर की पर देह व्यापार का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है। राजधानी रायपुर सहित कई बड़े शहरों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कालोनी में एक मकान में अनैतिक देह व्यापार का मामला राजफाश हुआ है।

naidunia_image

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक स्पा संचालक भी शामिल है, जो शहर के विभिन्न स्थानों पर तीन स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का संचालन कर रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रोफेसर कालोनी में अवैध देह व्यापार चल रहा है।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा पुरानी बस्ती थाना की संयुक्त टीम ने एक पंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। सौदा तय होते ही पंटर के इशारे पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा। दबिश के दौरान पुलिस ने वहां से दो महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुरुष की पहचान आकाश साहू (39 वर्ष), निवासी सड्डू, विधानसभा थाना क्षेत्र, रायपुर के रूप में हुई।

जांच में पता चला कि आकाश अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर यह अवैध कार्य कर रहा था। एक पीड़िता ने बताया कि उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। आकाश ने बताया कि वह खम्हारडीह निवासी कृषाणु दास (42 वर्ष) के संपर्क में है, जो समता कालोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में तीन स्पा सेंटर संचालित करता है। पुलिस ने कृषाणु दास को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के रायपुर स्थित घर पर चला बुल्डोजर, तोड़ दिया सूदखोरों का ऑफिस

आरोपियों के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट और पैसों के लेन-देन से जुड़े सबूत बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। इसमें अन्य लोगों के जुड़े होने की भी संभावना है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।