फोटो हीरा....
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम 'संजोग' के अंतिम दिन शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता और समूह नृत्य का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्त्रियों के प्रति बढ़ते अपराध के लिए उनकी वेशभूषा ही जिम्मेदार है, पर सवाल-जवाब हुए। इस विषय पर कॉलेज की प्राचार्य ने कहा कि आज के दौर में स्त्रियों का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से शोषण किया जा रहा है। शारीरिक शोषण का कारण सिर्फ वस्त्र ही नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्यों का कम होना भी माना जा सकता है। आज मीडिया का प्रभाव और सकारात्मक मूल्यों की उपेक्षा में कमी देखी जा रही है। छत्तीसगढ़ में टोनही के नाम पर जो शोषण किया जाता है, वह लाचार, अकेली और विधवा महिलाओं के साथ ज्यादा देखा जा रहा है। हमें महिलाओं के प्रति हो रहे शोषण का विरोध करना चाहिए। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने लोक नृत्य करमा, सुआ, राउत नाचा, आसम के बीहू नृत्य, शिव तांडव में प्रस्तुति दी। साथ ही आज के आधुनिक युग में चल रहे रिमिक्स गानों पर छात्राओं ने डांस किया। इस बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विपक्ष की ओर से समता तरलेजा, द्वितीय स्थान पक्ष की ओर से शिवांगी सिंह, तृतीय स्थान विपक्ष की ओर से मल्लिका शुभाशीष को प्राप्त हुआ। नृत्य में प्रथम स्थान मोनिका वर्मा और छत्तीसगढ़ी समूह को, द्वितीय स्थान ज्योति मंडल और लावणी समूह को, तृतीय स्थान भूमिका साहू और चांदनी पटेल को प्राप्त हुआ। वहीं सात्वना पुरस्कार बीहु नृत्य ने नाम रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन रंजना तिवारी और डॉ. जी नागवानी के द्वारा किया गया तो निर्णायक की भूमिका प्रभा वर्मा और डॉ. विनीता शर्मा ने अदा की। समूह नृत्य में आयोजन डॉ. शीला दुबे और डॉ. सिरिल डेलियल के द्वारा किया गया।
सौरभ मिश्रा 01 सयम 07ः09
सं. आरकेडी