• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Protest: जोगी युवा मोर्चा ने मंत्री को भेंट किया श्रवण यंत्र

Protest: प्रतीकात्मक रूप से शराब की खाली शीशियां लेकर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

By Azmat AliEdited By: Azmat Ali
Publish Date: Mon, 28 Jun 2021 12:01:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Jun 2021 12:01:34 PM (IST)
Protest: जोगी युवा मोर्चा ने मंत्री को भेंट किया श्रवण यंत्र

रायपुर। Protest: अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में जोगी युवा मोर्चा के दर्जनों युवा नेता रविवार को मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर श्रवण यंत्र यानी कान की मशीन भेंट करने पहुंचे। मंत्री की गैर मौजूदगी में युवा नेताओं ने रायपुर जिला के नायब तहसीलदार दीपक भारद्वाज को श्रवण यंत्र भेंट किया।

इस दौरान हाथों में प्रतीकात्मक रूप से शराब की खाली शीशियां लेकर तथा छत्तीसगढ़ी गाना नींबू चाट ले राजा माड़ाहे हे पौवा उतारा मारले गाना चलाकर छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों का और मंत्री अमरजीत भगत द्वारा शराबबंदी के संबंध में पत्रकार के सवाल को अनदेखा करने पर विरोध प्रदर्शन किया, जहां भारी संख्या में मंत्री बंगले के बाहर पुलिस बल तैनात था।


प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से अजित जोगी युवा मोर्चा के दुर्गेश सारथी, सौरभ पांडेय, विक्रम नेताम, हरीश वर्मा, डेमन धीवर, राजा राज बंजारे, राज नायक, राहुल बंजारे सहित अन्य मौजूद थे।

इधर- पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू कराने की मांग

राजधानी में पत्रकारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने पर रायपुर पुलिस द्वारा बिना जांच किए कार्रवाई करने पर रायपुर प्रेस क्लब ने निंदा की है और कहा है कि जल्द से जल्द प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने कहा कि पत्रकार काम करते वक्त हमेशा स्वयं व अपने परिवार को भूलकर समाज के प्रति अपनी भूमिका को बखूबी निभाता है, लेकिन पत्रकारों को न सुरक्षा मिलती है, न सहानुभूति। प्रेस क्लब इन घटनाओं पर ठोस कार्रवाई न होने की निंदा करते हुए शासन से मांग करता है कि भविष्य में ऐसी घटना घटित न हो, इस पर विचार करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू किया जाए।