रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के चेयरमैन केआर पिस्दा के बेटे हितेश पिस्दा डिप्टी कलेक्टर चयनित हो गए हैं। सरकार ने उन्हें कार्यालय जिला राजनांदगांव में पदस्थ किया है। राज्य शासन ने सभी डिप्टी कलेक्टरों की पदस्थापना कर दी है। बताया जाता है कि पीएससी चेयरमैन केआर पिस्दा अपने बेटे की पीएससी में तैयारी और परीक्षा के लिए दो साल तक सिविल सर्विस परीक्षा में चेयरमैन होते हुए भी बाहर रहे।
हितेश का साल 2017 की परीक्षा में चयन हो गया है। इस संबंध में किसी भी तरह का विवाद न हो, इसलिए केआर पिस्दा ने बतौर चेयरमैन न होकर चेयरमैन की जिम्मेदारी एक सदस्य को हवाले कर दी थी। हालांकि आयोग के सदस्यों को पता था कि चेयरमैन का बेटा भी पीएससी में बैठा हुआ है।
एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पीएससी के चेयरमैन इस मामले में बेहद संजीदा रहे हैं। यही कारण है कि पिछली दो सिविल सर्विस की परीक्षाओं में उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा से लेकर साक्षात्कार तक खुद को अलग कर लिया था।
पीएससी चेयरमैन केआर पिस्दा का कहना है कि नियमानुसार उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा से खुद को अलग कर लिया था। उन्होंने बताया कि चौथी बार में उनके बेटे को कामयाबी मिली है।
कहां किस डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना
प्रशांत कुमार कुशवाहा को कार्यालय कलेक्टर कोरिया, गौतम चंद पाटिल को कार्यालय कलेक्टर कोण्डागांव, उमेश कुमार पटेल को कार्यालय कलेक्टर बीजापुर, विशाल कुमार महाराणा को कार्यालय कलेक्टर बलरामपुर, अमित नाथ योगी को कार्यालय कलेक्टर बीजापुर, सुमित कुमार गर्ग को कार्यालय कलेक्टर जांजगीर-चांपा, रश्मि ठाकुर को कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा, स्मृति तिवारी को कार्यालय कलेक्टर बिलासपुर, कु. आकांक्षा त्रिपाठी को कार्यालय कलेक्टर जशपुर, रूपेंद्र पटेल को कार्यालय कलेक्टर सुकमा, बजरंग सिंह वर्मा को कार्यालय कलेक्टर सूरजपुर, फागेश सिन्हा को कार्यालय कलेक्टर नारायणपुर, विनय कुमार कश्यप को कार्यालय कलेक्टर कबीरधाम, कु. अर्पिता पाठक को कार्यालय कलेक्टर धमतरी, राहुल कुमार रजक को कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव, सुब्रत प्रधान को कार्यालय कलेक्टर बालोद, अनिकेत साहू को कार्यालय कलेक्टर सरगुजा, कु. श्यामा को कार्यालय कलेक्टर बलौदाबाजार- भाटापारा, पोषक चौधरी को कार्यालय कलेक्टर जशपुर,उत्तम सिंह पंचारी को कार्यालय कलेक्टर कांकेर, सरोज कुमार महिलांगे को कार्यालय कलेक्टर दुर्ग, नितिश रावटे को कार्यालय कलेक्टर दंतेवाड़ा, कस्र्ण कुमार डहरिया को कार्यालय कलेक्टर जांजगीर-चांपा, सीमा पात्रे को कार्यालय कलेक्टर रायगढ़, कावेरी मरकाम को कार्यालय कलेक्टर बस्तर, विवेक चंद्रा को कार्यालय कलेक्टर बलरामपुर, ओंकारेश्वर सिंह को कार्यालय कलेक्टर बीजापुर, हितेश पिस्दा को कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव, अनुपम आशीष टोप्पो को कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद, मुकेश कुमार कोठारी को कार्यालय कलेक्टर रायपुर, अनमोल विवेक टोप्पो को कार्यालय कलेक्टर सरगुजा, लवकेश कुमार धु्रव को कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव, डॉ. कल्पना धु्रव को कार्यालय कलेक्टर कांकेर, निकिता मरकाम को कार्यालय कलेक्टर मुंगेली, कुमार रेखा चंद्रा को कार्यालय कलेक्टर कबीरधाम और संजय कुमार मरकाम को कार्यालय कलेक्टर कोरबा में पदस्थ कर दिया गया है।
यह कहता है नियम
किसी भी परीक्षा लेने वाली संस्था में कोई भी प्राधिकृत अधिकारी का सगा, सम्बंधी, खून का रिश्तेदार यदि शामिल होता है तो उस अधिकारी को परीक्षा से पहले ही शपथ पत्र देकर परीक्षा से अलग होना पड़ता है। बताया जाता है कि सिविल सर्विस की दो लगातार परीक्षाओं में खुद चेयरमैन के बेटे उम्मीदवार थे और उन्होंने इस परीक्षा से खुद को दूर रखा। उनकी जगह चेयरमैन की भूमिका एक सदस्य ने निभाई।