• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

पीएससी परीक्षा में 'तितरी-लेरकी' और 'रायपुर षड्यंत्र केस' के सवालों ने घुमाया सिर, आर्थिक आंकड़ों में उलझे अभ्यर्थी

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के दौरान पूछे गए सवालों ने इस बार अभ्यर्थियों की कड़ी परीक्षा ली।चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं कि क्या- क्या सवाल पूछा गया...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 02:17:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 02:17:34 PM (IST)
पीएससी परीक्षा में 'तितरी-लेरकी' और 'रायपुर षड्यंत्र केस' के सवालों ने घुमाया सिर, आर्थिक आंकड़ों में उलझे अभ्यर्थी
पीएससी परीक्षा के कठिन सवाल

HighLights

  1. तितरी-लेरकी और षड्यंत्र केस पर उलझे अभ्यर्थी
  2. आंकड़ों आधारित प्रश्नों ने बढ़ाई परीक्षा की कठिनाई
  3. आर्थिक सर्वेक्षण के सवालों ने छुड़ाए पसीने

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के दौरान पूछे गए सवालों ने इस बार अभ्यर्थियों की कड़ी परीक्षा ली। रविवार को प्रथम पाली में इतिहास और स्थानीय संस्कृति से जुड़े रोचक सवालों के साथ-साथ आंकड़ों पर आधारित प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को काफी उलझाया।

परीक्षा में छत्तीसगढ़ के इतिहास से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प सवाल पूछा गया कि रायपुर षड्यंत्र केस की योजना रायपुर के किस रुकने के स्थान (होटल) में बनी थी। इस सवाल ने कई परीक्षार्थियों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया और परीक्षा से बाहर आने के बाद भी यह चर्चा का मुख्य विषय बना रहा।


इसी तरह कान में पहने जाने वाले आभूषण को क्या कहा जाता है, इस सवाल के विकल्पों ने भी अभ्यर्थियों का ध्यान खींचा। इसके विकल्पों में ‘तितरी’, ‘लेरकी’, ‘पटिया’ और ‘झुमका’ दिए गए थे।

आंकड़ों वाले सवालों ने किया परेशान

प्रथम पाली के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र में इस बार आंकड़ों पर आधारित सवालों की भरमार थी। इन घुमावदार सवालों के कारण परीक्षार्थियों को सही उत्तर तक पहुंचने में काफी समय लगा और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आर्थिक सर्वेक्षण के सवालों में सबसे ज्यादा उलझे अभ्यर्थी

परीक्षा में सबसे ज्यादा पसीने आर्थिक सर्वेक्षण से जुड़े सवालों ने छुड़ाए। परीक्षार्थियों का कहना था कि अर्थव्यवस्था और सर्वेक्षण के हालिया आंकड़ों से काफी गहराई से सवाल पूछे गए थे। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों की तैयारी पक्की नहीं थी, उनके लिए इन कठिन सवालों का उत्तर देना बहुत मुश्किल साबित हुआ।

यह भी पढ़ें- रायपुर के भांठागांव में नीट अभ्यर्थी ने की खुदकुशी, दो मंजिला मकान से गले में जीआई तार बांधकर कूदा