यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रसन्ना नए स्वास्थ्य संचालक, कमलप्रीत को जीएडी का प्रभार
राज्य सरकार ने नसबंदी शिविर में 13 महिलाओं की मौत के मामले में हटाए गए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. कमलप्रीत सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया है। साथ ही खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
By Edited By:
Publish Date: Wed, 12 Nov 2014 08:01:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Nov 2014 08:01:53 PM (IST)
रायपुर(ब्यूरो)। राज्य सरकार ने नसबंदी शिविर में 13 महिलाओं की मौत के मामले में हटाए गए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. कमलप्रीत सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया है। साथ ही खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं डॉ. कमलप्रीत के स्थान पर 2004 बैच के आईएएस अफसर प्रसन्ना आर. को संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है। श्री प्रसन्ना अब तक संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का जिम्मा संभाल रहे थे।