• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में इस दिन पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, इन जिलों से होकर गुजरेंगे राहुल गांधी, तय करेंगे 180 किमी की दूरी

Bharat Jodo Nyay Yatra in Chhattisgarh: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सरगुजा लोकसभा क्ष्रेत्र में 180 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सरगुजा...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 09:23:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Feb 2024 09:23:09 AM (IST)
छत्‍तीसगढ़ में इस दिन पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, इन जिलों से होकर गुजरेंगे राहुल गांधी, तय करेंगे 180 किमी की दूरी
कोरबा में कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट का स्वागत करते कार्यकर्ता। l नईदुिनया

HighLights

  1. भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्‍तीसगढ़ में तय करेगी 180 किलोमीटर की दूरी
  2. भारत जोड़ो न्याय यात्रा सरगुजा संभाग के इन तीन जिलों से होकर गुजरेगी
  3. यात्रा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में बिताएंगे चार रात

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Bharat Jodo Nyay Yatra in Chhattisgarh: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सरगुजा लोकसभा क्ष्रेत्र में 180 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा सरगुजा संभाग के तीन जिले सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर से होकर गुजरेगी। संभवत: 12 फरवरी को यह यात्रा सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के तहत बिलासपुर मार्ग पर तारा पहुंचेगी।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। यहां से जांजगीर-चांपा व कोरबा लोकसभा क्षेत्र के बाद सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के तारा में पहुंचेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी चार रात छत्तीसगढ़ में बिताएंगे। इनमें दो रात सरगुजा में रहेंगे। यहां से यह यात्रा शाम को अंबिकापुर- रामानुजगंज मार्ग रवाना होगी।


दूसरे दिन यह यात्रा बलरामपुर, रामानुजगंज होते हुए लगभग 180 किलोमीटर तय करते हुए झारखंड के गढ़वा जिले में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरगुजा आगमन होने लगा है।

आज रायपुर आएंगे पायलट

शनिवार को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहली बार सरगुजा आ रहे हैं। वे तैयारियों पर चर्चा करेंगे। वे न्याय यात्रा की तैयारियों के सबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। प्रभारी महामंत्री पायलट दोपहर 12:30 में राजीव भवन पहुचेंगे। बैठक में सभी पूर्व विधायकों, प्रदेश और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है। शुक्रवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रूट का निरीक्षण करते हुए यात्रा की तैयारी का खाका तैयार किया।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हमेशा एकजुटता रही: पायलट

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार को रात करीब 10 बजे कोरबा पहुंचे। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पहले से ही कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज उपस्थित थे।

सचिन पायलट ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर संघर्ष करना है। चाहे अच्छा वक्त हो या बुरा हमें एक परिवार की तरह सभी परिस्थितियों का सामना करना है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हमेशा एकजुटता रही: पायलट