• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

माओवादियों के खात्मे के बाद पहली बार राहुल गांधी का बस्तर दौरा, बोधघाट परियोजना के प्रभावितों से मिलेंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द बस्तर प्रवास पर आएंगे जहां वे बोधघाट परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। प्...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 10:31:05 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 10:32:17 AM (IST)
माओवादियों के खात्मे के बाद पहली बार राहुल गांधी का बस्तर दौरा, बोधघाट परियोजना के प्रभावितों से मिलेंगे
राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. बोधघाट प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी
  2. कांग्रेस उठाएगी आदिवासी ग्रामीणों के अधिकारों की आवाज
  3. बिजली संकट और स्मार्ट मीटर पर सरकार को घेरने की तैयारी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जल्द ही छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर संभाग का दौरा प्रस्तावित है। अपने इस प्रवास के दौरान वे बहुचर्चित बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों और किसानों से सीधे संवाद करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी बस्तर के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके अधिकारों से कोई समझौता नहीं होने देगी।


प्रभारी सुखदेव भगत के बाद अब राहुल का दौरा

दीपक बैज ने बताया कि हाल ही में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने बस्तर का सघन दौरा कर जमीनी हकीकत जानी है और ग्रामीणों की चिंताओं को सुना है। ग्रामीणों की मांग और विस्थापन के अंदेशे को देखते हुए अब राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी बस्तर आ रहे हैं। उनके दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जल्द तय किया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि इस परियोजना के कारण स्थानीय जनजातीय आबादी की आजीविका और सांस्कृतिक अस्मिता पर गहरा असर पड़ सकता है।

बिजली संकट पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की ऊर्जा व्यवस्था को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन के मामले में एक सरप्लस राज्य रहा है, लेकिन वर्तमान नीतियों के चलते राज्य को बाहर से बिजली खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

स्मार्ट मीटर के विरोध में जनआंदोलन का आह्वान

बैज ने स्मार्ट मीटर योजना को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि आम नागरिक अनाप-शनाप बिलों और तेज रीडिंग से त्रस्त हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग से जुड़े सहमति पत्र भरवा रहे हैं, जिसे जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।