• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 25 नवंबर को करेंगे रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अभनपुर तक मेमू ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 25 नवंबर को रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्टेशन के नवीनीकरण के कामों का जायजा लिया जाएगा, जिसमें डिस्प्ल...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 23 Nov 2024 08:56:53 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 Nov 2024 09:59:23 AM (IST)
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 25 नवंबर को करेंगे रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अभनपुर तक मेमू ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। फाइल फोटो

HighLights

  1. सुरक्षा व्यवस्था के तहत RPF और GRP के जवानों सहित डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दल तैनात।
  2. रायपुर स्टेशन के नवीनीकरण के तहत डिस्प्ले और कंट्रोल रूम की वायरिंग को सुधारा जा रहा है।
  3. रेल मंत्री रायपुर से नवा रायपुर और अभनपुर तक मेमू ट्रेन सेवा को दिखा सकते हैं हरी झंडी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 25 नवंबर, सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले, नागपुर और रायपुर रेल मंडल के अधिकारी उन सभी स्थलों का दौरा कर रहे हैं, जहां रेल मंत्री जाएंगे।

रेल मंत्री के रायपुर दौरे को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर काम तेज़ी से चल रहा है। स्टेशन के बंद डिस्प्ले बोर्ड, पीआरएस डिस्प्ले और कंट्रोल रूम की पुरानी वायरिंग को ठीक किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशन की सीढ़ियों की जालियों को नया रंग-रोगन भी किया जा रहा है।naidunia_image


जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री रायपुर स्टेशन से नवा रायपुर और अभनपुर तक मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत की हरी झंडी भी दिखा सकते हैं, क्योंकि रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल चुकी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि रेल मंडल से नहीं की गई है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का यह पहला रायपुर दौरा होगा। वे नागपुर से विशेष सैलून से 25 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेंगे। उनके दौरे के दौरान, वे रायपुर स्टेशन पर चल रहे रि-डेवलपमेंट के कार्यों और माडल से रूबरू होंगे। इसके पहले, वे 24 नवंबर को रात नागपुर में विश्राम करेंगे और 25 नवंबर को सुबह 9:30 बजे नागपुर रेलवे स्टेडियम में एससी और एसटी रेलवे कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

रेल मंत्री जी नागपुर से रायपुर तक ट्रेक का निरीक्षण करने आ रहे है। उनके दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है। रायपुर से नवा रायपुर तक मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के संबंध में कोई अधिकृत सूचना नहीं है। अवधेश त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम।

सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रायपुर प्रवास को देखते हुए रेलवे स्टेशन में चाक-चौबंद व्यवस्था की तैयारियां जोरों से चल रही है। आरपीएफ, जीआरपी के सुरक्षा अधिकारियों से लेकर दर्जनों जवानों को स्टेशन में तैनात किया गया है। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते को भी सक्रिय कर दिया गया है।

अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने हरी झंडी दिखाने की संभावना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस दौरान रेल अफसरों से बिलासपुर रेलवे जोन में तीन प्रमुख स्टेशनों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर स्टेशन के रि-डेवलपमेंट प्लान के कामकाज और अमृत भारत स्टेशन के कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि वे रायपुर से नवा रायपुर व अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने की हरी झंडी भी दिखा सकते हैं।