• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे ने रद कीं 36 एक्सप्रेस ट्रेनें, सात का बदला मार्ग... ट्रैवल प्लान बनाने से पहले पढ़ लें लिस्ट

रेल परिचालन को और भी सुचारू बनाने के साथ नई ट्रेनों को चलाने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ ही...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 18 Mar 2025 02:32:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Mar 2025 02:32:03 PM (IST)
रेलवे ने रद कीं 36 एक्सप्रेस ट्रेनें, सात का बदला मार्ग... ट्रैवल प्लान बनाने से पहले पढ़ लें लिस्ट
रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का चल रहा है काम।

HighLights

  1. विद्युतीकरण का काम कराने के लिए रेलवे ने यह फैसला लिया है।
  2. बिलासपुर-झारसुगुडा के बीच तीसरी व चौथी रेल लाइन व्यस्त ट्रैक है।
  3. यात्री सुविधाओं और ट्रेनों की समयबद्धता में वृद्धि के लिए बदले रूट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अलग-अलग दिनों के लिए मेमू समेत 36 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद कर दिया है। वहीं सात ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। दरअसल, बिलासपुर मंडल अंतर्गत रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और विद्युतीकरण का काम कराने के लिए रेलवे ने यह फैसला लिया है।

रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक विकास परियोजनाओं का काम चल रहा है। बिलासपुर-झारसुगुडा के बीच तीसरी व चौथी रेल लाइन एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है। यह पूरे क्षेत्र को पूर्व भारत से जोड़ती है।


रेल परिचालन को और भी सुचारू बनाने के साथ नई ट्रेनों को चलाने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ ही यात्री सुविधाओं और ट्रेनों की समयबद्धता में वृद्धि होगी।

naidunia_image

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

11 से 24 अप्रैल तक हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।

इसी तरह से 11 से 24 अप्रैल तक मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।

11, 14, 15, 16, 18, 21, 22 और 23 अप्रैल को हावड़ा-मुंबई दुरंतों एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।

13, 15, 16, 17, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को मुंबई-हावड़ा दुरंतों एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा चलेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद

11 से 24 अप्रैल तक रायगढ़-बिलासपुर मेमू और 10 से 23 अप्रैल तक बिलासपुर-रायगढ़ मेमू।

10 से 23 अप्रैल तक टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस और 11 से 24 अप्रैल तक बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।

11 से 24 अप्रैल तक टाटानगर- सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस और सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस।

16 व 23 अप्रैल को संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, 17 व 24 अप्रैल को जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस।

11, 15, 18, 22 व 25 अप्रैल को दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और आठ, 12, 15, 19 व 22 अप्रैल को सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस।

12 व 19 अप्रैल को संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस और 14 व 21 अप्रैल को पुणे-संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस।

10, 14, 17 व 21 अप्रैल को भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस और 12, 16, 19 व 23 अप्रैल को कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस।

11 व 18 अप्रैल को बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस और 13 व 20 अप्रैल को पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस।

11 व 18 अप्रैल को हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस और 13 व 20 अप्रैल को मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस।

नौ, 10, 16 व 17 अप्रैल को एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, 12, 18 व 19 अप्रैल को शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस। 10 व 17 अप्रैल को हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस, 12 व 19 अप्रैल को सांईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस। 11, 12, 18 व 19 अप्रैल को हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस, 13, 14, 20 व 21 अप्रैल को एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस। 11 व 24 अप्रैल को पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस और हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस।

11 व 24 अप्रैल को मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस और हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस।

10, 12, 17 व 19 अप्रैल को हावड़ा-पुणे दुरंतों एक्सप्रेस, 12, 14, 19 व 21 अप्रैल को पुणे-हावड़ा दुरंतों एक्सप्रेस।

नौ, 10, 16 व 17 अप्रैल को पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस और 11, 12, 18 व 19 अप्रैल को शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस।

11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 व 22 अप्रैल को एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस।

13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 व 24 अप्रैल को शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस।