• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway: रेलवे ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, 21 लोकल ट्रेनें रद

रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम किया जा रहा है। इसकी वजह से 28 और 29 दिसंबर को 21 लोकल पैसेंजर ट...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 27 Dec 2024 12:52:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Dec 2024 01:06:34 PM (IST)
Indian Railway: रेलवे ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, 21 लोकल ट्रेनें रद

HighLights

  1. रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच चल रहा है काम।
  2. आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम करवा रहा रेलवा।
  3. 28 और 29 दिसंबर को 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को किया गया रद।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रेलवे ने फिर यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम के चलते 28 और 29 दिसंबर को 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है।

इसके साथ ही 11 ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया है। ट्रेनों के रद होने के चलते बाकि ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है।

ये ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होगी

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद रहेगी। इसी तरह से गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी।


अंतागढ़-रायपुर डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर 29 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। ताड़ोकी-रायपुर डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त कर दी जाएगी और दुर्ग-रायपुर के मध्य रद रहेगी।

रायपुर-ताड़ोकी डेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को दुर्ग से रवाना की जाएगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। टीटलागढ़-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को आरंग महानदी में समाप्त होगी और आरंग महानदी-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर तितलागढ़ पैसेंजर 29 दिसंबर को आरंग महानदी से प्रारंभ होगी और रायपुर-आरंग महानदी के मध्य रद रहेगी।

रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 28 एवं 29 दिसंबर को दुर्ग में समाप्त होगी और रायपुर-दुर्ग के मध्य रद रहेगी। विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को महासमुंद में समाप्त होगी और महासमुंद-रायपुर के मध्य रद रहेगी। रायपुर विशाखापत्तनम पैसेंजर 29 दिसंबर को महासमुंद से रवाना की जाएगी और रायपुर-महासमुंद के मध्य रद रहेगी।

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में प्रयागराज जाने के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें, जानिए शेड्यूल

naidunia_image

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मिली दुष्कर्म पीड़िता को राहत, डॉक्टरों की देखरेख में गर्भपात की अनुमति

रायपुर से होकर जाने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद

  • रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर।
  • रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 एवं 29 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 एवं 29 दिसंबर। रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 दिसंबर, डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर 29 दिसंबर।
  • रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर।
  • रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर।
  • डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर, गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर 29 दिसंबर।
  • रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 28 दिसंबर, डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर 29 दिसंबर।
  • रायपुर-सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर 27, 28 दिसंबर।
  • सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर मेमू पैसेंजर 28, 29 दिसंबर।
  • कोरबा-रायपुर पैसेंजर मेमू 27, 28 दिसंबर, रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर 28, 29 दिसंबर।