• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

डोंगरगढ़ नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दस एक्सप्रेस ट्रेनों को दिया गया ठहराव , जानिए टाइम टेबल

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित नवरात्र मेले हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने व्यापक प्रबंध किए हैं। रेलवे ने श्रद्ध...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 07:48:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 07:50:00 PM (IST)
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दस एक्सप्रेस ट्रेनों को दिया गया ठहराव , जानिए टाइम टेबल
रेलवे सेवा की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. डोंगरगढ़ में दस एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
  2. दो पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार नई ट्रेन शुरू
  3. बम्लेश्वरी मंदिर नवरात्र मेले के लिए रेलवे व्यवस्था

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक नवरात्र मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक उत्सव के दौरान प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की तादाद में दर्शनार्थियों के पहुंचने की संभावना है। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले अधिकांश श्रद्धालु रेल मार्ग का उपयोग करते हैं।

दर्शनार्थियों की भारी भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। रेलवे ने इस अवधि के दौरान 10 प्रमुख एक्सप्रेस गाड़ियों को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।


लोकल यात्रियों के लिए ट्रेनों का विस्तार और नई स्पेशल ट्रेन

लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के साथ-साथ स्थानीय एवं दैनिक यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए रेलवे ने दो पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार किया है। नई व्यवस्था के तहत गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर का परिचालन अब रायपुर तक किया जाएगा। वहीं रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का विस्तार गोंदिया स्टेशन तक कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, दर्शनार्थियों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ के बीच एक नई मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे आसपास के उपनगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी आसानी होगी।

इन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला डोंगरगढ़ में ठहराव

रेल प्रशासन द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस रात 9.56 बजे और भगत की कोठी-बिलासपुर सुबह 5.40 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस रात 9.56 बजे व बीकानेर-बिलासपुर सुबह 5.40 बजे ठहरेगी। बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस दोपहर 12.16 बजे तथा चेन्नई-बिलासपुर सुबह 10.18 बजे रुकेगी। बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस दोपहर 2.36 बजे और पुणे-बिलासपुर सुबह 11.58 बजे पहुंचेगी। वहीं सिकंदराबाद-रायपुर सुबह 10.46 बजे तथा रायपुर-सिकंदराबाद शाम 6.30 बजे दो मिनट का ठहराव लेकर रवाना होगी।