• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rain in Chhattisgarh: चक्रवात फेंगल के असर से छत्तीसगढ़ में छाए बादल, आज भी बारिश के आसार

आज मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने तथा बस्तर संभाग में गरज, चमक के साथ वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सोमवार को भी बादल छाए...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 02 Dec 2024 09:34:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Dec 2024 09:51:14 AM (IST)
Rain in Chhattisgarh: चक्रवात फेंगल के असर से छत्तीसगढ़ में छाए बादल, आज भी बारिश के आसार
रायपुर में चक्रवात से हो रही बारिश ने तापमान गिरा दिया है।

HighLights

  1. रायपुर में चक्रवात से छाए बादल कर रहे हैं बूंदाबांदी।
  2. मौसम विभाग के अनुसार आज भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
  3. अब हवा से नमी कम होने का दौर भी शुरू हो जाएगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(Rain in Chhattisgarh)। चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से रविवार को दिनभर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। रायपुर समेत कई जगहों में हल्की वर्षा हुई। इसके कारण दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हुई है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात फेंगल हालांकि कमजोर पड़ चुका है, लेकिन प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर भारी मात्रा में नमी का आना जारी है। इसके प्रभाव से अधिकतर हिस्सों में निम्न और मध्य स्तर के बादल छाए हैं।


बारिश के जोश को ठंडा करने 'मैदान' में उतरी ठंड

चक्रवात फेंगल के असर से रायपुर में दोपहर के बाद शाम तक बूंदाबांदी होती रही, जिसके असर से तापमान में गिरावट आ गई। वहीं दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हो गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

naidunia_image

विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा में नमी भी 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

naidunia_image

ऐसा रहेगा रायपुर का मौसम

तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर मंडरा रहा चक्रवात फेंगल कमजोर होकर एक गहन अवदाब क्षेत्र में बदल गया है, जिसके प्रभाव से सोमवार को भी हल्की वर्षा और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। रायपुर में सुबह कोहरा और बादल छाए रहने की भी संभावना है।

तेजी से गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, चार दिसंबर के बाद से हवा से नमी कम होने का दौर शुरू हो जाएगा, जिसके कारण राजधानी का मौसम तेजी से बदल सकता है। तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ सकता है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास पहुंचने के आसार हैं।