• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rain in Chhattisgarh: मानसून ने बदला अपना ट्रैक, अब छत्तीसगढ़ में शुरू होगा तेज बारिश का दौर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर झमाझम मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मानसूनी बादलों ने अपना रास्ता बदला है, जिसके असर से प्रदेश के कई इलाकों में ब...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 08:55:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jul 2024 09:15:59 AM (IST)
Rain in Chhattisgarh: मानसून ने बदला अपना ट्रैक, अब छत्तीसगढ़ में शुरू होगा तेज बारिश का दौर
बारिश की बूंदों के बीच रायपुर में साइंस कॉलेज के निकट खुद को भीगने से बचाने का प्रयास करते लोग।

HighLights

  1. मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के इलाकों में बारिश के आसार।
  2. आज सरगुजा संभाग के जिलों में हो सकती है तेज बारिश।
  3. रविवार को भी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बरसे बादल।

Rain in Chhattisgarh: नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मानसून ने ट्रैक बदल लिया है। इससे अब छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रविवार को प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं।

इसका क्षेत्र सरगुजा संभाग है। वहीं मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के भी अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।


रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हुई। जिसमें सर्वाधिक वर्षा उत्तर छत्तीसगढ़ के ही कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम एक से दो सेमी वर्षा दर्ज की गई।

naidunia_image

यह बन रहा सिस्टम

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका पश्चिम असम से उत्तरी ओडिशा तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

अधिकतम तापमान में गिरावट

अधिकतम तापमान में 30 वर्षों के औसत की तुलना में गिरावट देखी जा रही है। सर्वाधिक गिरावट जगदलपुर में 4.2 डिग्री, पेंड्रा रोड में 2.7, अंबिकापुर में दो डिग्री, रायपुर में 0.7, दुर्ग में 0.6 और बिलासपुर में यह सामान्य औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

बारिश की वजह से तापमान गिर गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो चुके थे। इधर किसानों ने भी बोवनी की तैयारी शुरू कर दी है।