• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय, यहां लगातार भारी बारिश की चेतावनी

बस्तर डिवीजन में सामान्य से पांच फीसद अधिक बारिश, सरगुजा में 57 फीसद कम

By Hemant UpadhyayEdited By: Hemant Upadhyay
Publish Date: Sun, 28 Jul 2019 10:40:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jul 2019 10:07:49 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय, यहां लगातार भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। मानसून द्रोणिका बनी हुई है और एक चक्रवात बंगाल की खाड़ी में भी सक्रिय है, मगर इन दोनों के कारण रायपुर समेत मैदानी जिलों में बारिश नहीं हो रही है। इतना ही नहीं, पूर्वानुमान जारी जरूर हो रहे हैं,लेकिन ये बस्तर, सरगुजा संभाग के लिए सटीक बैठ रहे हैं।

रविवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में सिर्फ बूंदाबांदी हुई, जबकि दूसरी तरफ बस्तर संभाग के बीजापुर में बीते चार दिनों से झड़ी लगी है। रविवार को 12 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं इसके पास स्थित ऊसर में 8.5 सेंटीमीटर, भैरमगढ़ में 12.7 सेंमीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।


Chhattisgarh PSC Exam : छत्तीसगढ़ लोकसेवा परीक्षा में पति-पत्नी ने किया टॉप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, 30 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक सक्रिय है। इसके आने वाले दिनों में अपदाब में बदलाव होगा। इससे प्रदेश भर में मध्यम, भारी और अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

कोरबा : युवक ने एक झटके में जीभ काटी और शिवलिंग पर चढ़ा दी

बहरहाल प्रदेश में 28 जुलाई तक 531.8 मिमी बारिश हो जानी थी, मगर हुई है सिर्फ 424.1 मिमी। 20 फीसद की कमी बनी हुई है, जो बारिश न होने की वजह से लगातार बढ़ती जा रही है। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर व नांदगांव से लेकर अन्य मैदानी जिलों में हालात खराब हैं। रायपुर में 47 फीसद कमी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि होने वाली बारिश से आंकड़ों में सुधार तो होगा।

Bilaspur Shiv Temple : यहां विराजित है 10 फीट ऊंची अष्टमुखी शिव प्रतिमा

जिले- तापमान- बारिश के आंकड़े

रायपुर- 29.6- 1.0

बिलासपुर- 30.2- 00

पेंड्रा- 29.5- 13.0

अंबिकापुर- 29.0- 15.6

जगदलपुर- 24.1- 39.5

दुर्ग- 00.0 2.4

राजनांदगांव- 28.0- 5.6

(सामान्य से अधिक तापमान के आंकड़े डिग्री में हैं।)

पूर्वानुमान- रायपुर में बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि मौसम विभाग लगातार पूर्वानुमान जारी कर रहा है, लेकिन उसके मुताबिक बारिश हो ही नहीं रही है। सारे के सारे पूर्वानुमान फेल हो रहे हैं।

पति-पत्नी में झगड़ा, परेशान पड़ोसी ने पड़ोसन के गाल पर दांत से काटा

और बढ़ गया पारा

बारिश न होने की वजह एक-दो दिन में ही तापमान कैसे बढ़ जाता है, उसके लिए रायपुर के मौसम का आकलन किया गया। शुक्रवार को हल्की तेज बारिश हुई, शनिवार को बूंदाबांदी से तापमान 25 डिग्री पहुंच गया, मगर रविवार को बारिश सिर्फ चंद बूंदें पड़ीं और पारा सीधे छह डिग्री चढ़ते हुए 30 के करीब जा पहुंचा है।

रायपुर : अवैध संबंध ने किया इनकार, जीजा ने साली को जिंदा जलाया

नवविवाहिता से दुष्कर्म, फिर शादी का झांसा देकर कराया तलाक, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा

Korba Murder : हत्या के बाद निर्वस्त्र अवस्था में महिला की लाश दफनाई

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।