• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में बारिश ने बिगाड़ा खाने का स्वाद, सब्जियों की कीमत आसमान पर, और बढ़ेगी महंगाई की आंच

लगातार बारिश और बाढ़ ने सब्जियों की आवक प्रभावित कर दी है। स्थानीय स्तर पर फसल खराब होने से मंडियों में आवक घट गई है और बाजार में दूसरे राज्यों से आने...और पढ़ें

By Vakesh SahuEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 03:24:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 03:24:03 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में बारिश ने बिगाड़ा खाने का स्वाद, सब्जियों की कीमत आसमान पर, और बढ़ेगी महंगाई की आंच
त्योहारी सीजन में और बढ़ेगी महंगाई की आंच।

HighLights

  1. त्योहारी सीजन में और बढ़ेगी महंगाई की आंच
  2. टमाटर 50 तो धनिया-मुनगा ₹120 तक पहुंचा
  3. 70% सब्जियां दूसरे राज्यों से मंगाने को मजबूर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। लगातार बारिश और बाढ़ ने सब्जियों की आवक प्रभावित कर दी है। स्थानीय स्तर पर फसल खराब होने से मंडियों में आवक घट गई है और बाजार में दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों पर निर्भरता बढ़ गई है। डूमरतराई थोक सब्जी मंडी में करीब 70 प्रतिशत सब्जियां कर्नाटक, बंगाल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से पहुंच रही हैं। आवक कम होने का सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है।

मांग बढ़ने पर और चढ़ सकते हैं भाव

खुदरा बाजार में टमाटर 40 से 50 रुपये किलो, फूलगोभी 70 से 80 रुपये, भिंडी 70 से 80 रुपये, धनिया 100 से 120 रुपये, मुनगा 100 से 120 रुपये और खीरा 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। प्याज भी बढ़कर 60 से 65 रुपये किलो पहुंच गया है। हालांकि, आलू की कीमत अभी अपेक्षाकृत कम है और यह 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा है।


आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ आने वाले दिनों में सब्जियों के साथ फल-फूल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका है। फिलहाल पितृ पक्ष चल रहा है और इसके बाद नवरात्रि शुरू होगी। इस दौरान फल, फूल और सब्जियों की मांग बढ़ने से बाजार पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश से सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने और फसल खराब होने से स्थानीय आवक सामान्य होने में समय लग सकता है। ऐसे में मांग बढ़ने और आवक कम रहने की स्थिति में सब्जियों के दाम और बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- महासमुंद में तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर एक ही परिवार के आठ लोगों को बनाया शिकार; इलाके में दहशत

बेंगलुरु से टमाटर की आवक कम

डूमरतराई थोक सब्जी मंडी के अध्यक्ष टी. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि बारिश के कारण सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। विशेषकर बेंगलुरु से टमाटर की आवक काफी कम हो गई है। आवक घटने के कारण टमाटर के दाम बढ़े हैं। स्थानीय आवक में सुधार होने तक कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।