• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Crime: रायपुर की एयर हाेस्‍टेस की मुंबई में हत्या, एयर इंडिया में थी कार्यरत, सफाई कर्मी गिरफ्तार

Raipur News: एयर इंडिया की एयर हाेस्‍टेस की मुंबई में संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार एयर हाेस्‍टेस रायपुर की रहने वाली थी...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 04 Sep 2023 11:34:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 Sep 2023 12:19:19 PM (IST)
CG Crime: रायपुर की एयर हाेस्‍टेस की मुंबई में हत्या, एयर इंडिया में थी कार्यरत, सफाई कर्मी गिरफ्तार

रायपुर। Raipur News: एयर इंडिया की एयर हाेस्‍टेस की मुंबई में संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार एयर हाेस्‍टेस रायपुर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मुंबई के अंधेरी के एनजी काम्‍प्‍लेक्‍स के फ्लैट के वाशरूम में एयर हाेस्‍टेस की लाश मिली है। प्राथमिक जांच के अनुसार एयर हाेस्‍टेस की गला काटकर हत्‍या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मुंबई के पवई थाना पुलिस ने ट्रेनी एयर होस्टेस की हत्या के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एनजी कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग का सफाई कर्मी विक्रम अटवाल ने एयर होस्टेस रूपल ओगरे की हत्या की है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की एयर हाेस्‍टेस रूपल ओगरे की मुंबई के अंधेरी के एनजी काम्‍प्‍लेक्‍स में संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत हो गई। एयर हाेस्‍टेस रायपुर के राजेंद्र नगर की रहने वाली थी। रूपल ओगरे छत्‍तीसगढ़ पुलिस के डीएसपी अजीत ओगरे की (भतीजी) रिश्तेदार बताई जा रही है।


naidunia_image

जानकारी के अनुसार वह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब अंधेरी के उपनगर में एनजी कॉम्प्लेक्स में अपनी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि हत्या की घटना के समय रूपल घर पर अकेली थी, उसकी बहन और दोस्त दोनों अपने गृहनगर गए हुए थे। पवई पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंच आगे की जांच शुरू कर दी है।