• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Air Passengers: 15 दिनों में 69 हजार से अधिक यात्रियों की हुई आवाजाही, कोरोना के कम होते मामले और त्‍योहारी सीजन का असर

Raipur Air Passengers: 18 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर वाले हफ्ते में हवाई यात्रियों की संख्या में छह फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Tue, 26 Oct 2021 10:05:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Oct 2021 10:05:08 AM (IST)
Raipur Air Passengers: 15 दिनों में 69 हजार से अधिक यात्रियों की हुई आवाजाही, कोरोना के कम होते मामले और त्‍योहारी सीजन का असर

Raipur Air Passengers: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। त्योहारी सीजन में रायपुर विमानतल से हावई यात्रियों की आवाजाही बढ़ते ही जा रही है। बीते पंद्रह दिनों में रायपुर विमानतल से कुल 69 हजार 613 यात्रियों की आवाजाही हुई। साथ ही इन पंद्रह दिनों में 662 उड़ानों की आवाजाही रही। विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर वाले हफ्ते में हवाई यात्रियों की संख्या में छह फीसद की बढ़ोतरी हुई है और उड़ानों की संख्या में एक फीसद की कमी आई है।

18 से 24 अक्टूबर के बीच कुल 35 हजार 887 यात्रियों की आवाजाही रही, जो इसके पिछले हफ्ते की अपेक्षा छह फीसद अधिक है। इसी प्रकार इस हफ्ते 330 फ्लाइटों की आवागमन हुआ, जो एक फीसद कम रहा।

नई फ्लाइटें शुरू होते ही और बढ़ेंगे यात्री

ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और नई फ्लाइटें भी शुरू हो रही है। इन फ्लाइटों के शुरू होने के बाद हवाई यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

कोरोना केस कम होने से भी बढ़े यात्री

ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि रायपुर से हवाई यात्रा करने वालों की बढ़ोतरी के पीछे कोरोना के कम होते मामले भी वजह है। इन दिनों त्‍योहारी सीजन शुरू होने से भी हवाई यात्रियों की आवाजाही में भी बढ़ी है।


यात्रियों को होगा फायदा

लखनऊ, भोपाल आदि शहरों के लिए यात्रियों द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी। इसके लिए विमानन कंपनियों को पत्र भी लिखा गया था। इन उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों को फायदा पहुंचेगा। - कीर्ति व्यास, पूर्व अध्यक्ष, टाई (ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया-मप्र-छग)