• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Airport News:रायपुर एयरपोर्ट से यात्रियों की आवाजाही बढ़ी, 36 फीसद की बढ़ोतरी

Raipur Airport News: रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि अब धीरे-धीरे हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है।

By Ravindra ThengdiEdited By: Ravindra Thengdi
Publish Date: Tue, 16 Nov 2021 08:34:59 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Nov 2021 08:34:59 AM (IST)
Raipur Airport News:रायपुर एयरपोर्ट से यात्रियों की आवाजाही बढ़ी, 36 फीसद की बढ़ोतरी

Raipur Airport News: रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना की रप्तार कम होने के साथ ही अब उड़ानों की आवाजाही बढ़ने से हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। कोरोना काल के बाद ऐसा पहला हफ्ता है कि सात दिन में रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की आवाजाही 48 हजार से अधिक हुई। इसके साथ ही फ्लाइटों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी हुई है।

जानकारी के अनुसार आठ नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक वाले हफ्ते में रायपुर विमानतल से कुल 48 हजार 537 हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई और 392 विमानों ने उड़ान भरी। इस प्रकार से हवाई यात्रियों के साथ ही उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। इसे काफी अच्छा माना जा रहा है। रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि अब धीरे-धीरे हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है।


एक दिन में उड़े आठ हजार से अधिक यात्री

रायपुर विमानतल में बीते सप्ताह कोरोना काल के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही दिन में आठ हजार से भी अधिक हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई, यह एक रिकार्ड है।

जयपुर व वाराणसी फ्लाइट की भी मांग उठी

ट्रैवल्स कारोबारियों व हवाई यात्रियों द्वारा रायपुर से वाराणसी व जयपुर फ्लाइट की भी मांग की जी रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैवल्स कारोबारियों ने तो इन क्षेत्रों के लिए विमानन कंपनियों के पास एक प्रस्ताव भी बनाकर भेजा हैकि इन क्षेत्रों के लिए हवाई सेवा शुरू होनी चाहिए। इन क्षेत्रों के लिए ट्रैफिक भी काफी अच्छा मिलेगा।