• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

कान्हा जा रहे 5 दोस्तों की कार उफनती नदी में बही, पुलिस की चेतावनी के बाद भी स्टॉपर तोड़कर घुसाई कार; रात में रेस्क्यू

मध्यप्रदेश के कान्हा किसली घूमने जा रहे रायपुर और भिलाई के 5 दोस्तों की कार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दनिया पुल पर उफनती नदी में बह गई।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 12:44:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 12:44:11 PM (IST)
कान्हा जा रहे 5 दोस्तों की कार उफनती नदी में बही, पुलिस की चेतावनी के बाद भी स्टॉपर तोड़कर घुसाई कार; रात में रेस्क्यू
स्विफ्ट कार नदी के बीच फंसी, पेड़ के सहारे बची 5 की जान

HighLights

  1. खैरागढ़ दनिया पुल पर रात 2.30 बजे हुआ हादसा
  2. पेड़ का सहारा लेकर 112 पर मांगी मदद
  3. गंडई थाना प्रभारी शिव शंकर गेदले ने किया रेस्क्यू

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मध्यप्रदेश के कान्हा किसली घूमने निकले रायपुर और भिलाई के पांच दोस्तों की कार शनिवार देर रात खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दनिया पुल पर उफनती नदी में बह गई। पुल पर तैनात पुलिस जवानों की चेतावनी के बाद भी कार ड्राइवर ने स्टॉपर तोड़कर बाढ़ के पानी में गाड़ी घुसा दी। तेज बहाव में कार सड़क से बहकर नदी के बीच पहुंच गई।

कार में सवार पांचों लोग किसी तरह पेड़ का सहारा लेकर फंसे रहे और 112 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी शिव शंकर गेदले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भारी बारिश और अंधेरे के बीच रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।


पुलिस की चेतावनी को किया नजरअंदाज, फिर नदी में बही कार

पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को लगातार बारिश के कारण KCG जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ की आशंका को देखते हुए दनिया पुल पर पुलिस बल तैनात किया गया था। 26 सितंबर की रात करीब 2.30 बजे रायपुर की तरफ से स्विफ्ट डिजायर कार नंबर CG 04 PV 5636 पुल पर पहुंची।

पुलिस जवानों ने कार ड्राइवर को आगे नहीं जाने की चेतावनी दी। इसके बाद भी ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ाई और पुल पर लगे स्टॉपर को टक्कर मार दी। कार जैसे ही पुल के बाढ़ वाले हिस्से में पहुंची, तेज बहाव ने उसे चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में कार बहकर नदी के बीच में जा फंसी।

अंधेरे और तेज बहाव के बीच रात में रेस्क्यू

कार के पानी में फंसते ही पांचों लोग घबरा गए। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने तुरंत सीनियर अफसरों को सूचना दी। गंडई थाना प्रभारी शिव शंकर गेदले के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तेज बारिश और अंधेरे में पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू शुरू किया और एक-एक कर पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद सभी को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, गंडई ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सभी की हालत सुरक्षित बताई गई है।

कान्हा किसली घूमने जा रहे थे पांचों दोस्त

पुलिस पूछताछ में पता चला कि सभी पांचों कान्हा किसली घूमने जा रहे थे। कार कुबेर साहू चला रहे थे। बचाए गए लोगों में कमलेश साहू 25 साल, कुबेर साहू 25 साल और निहाल सक्सेना 21 साल, तीनों गुढ़ियारी, रायपुर के रहने वाले हैं। वहीं महक कौर 21 साल कैंप-2, पावर हाउस भिलाई और प्रीति रात्रे 20 साल कैंप-1, रामनगर भिलाई की रहने वाली हैं। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।