• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Crime News: प्रॉपर्टी नहीं सिर्फ चिकन का बंटवारा करना था... इसी में दो भाईयों के बीच चल गए चाकू

भाईयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर झगड़े तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन रायपुर में दो भाईयों के बीच घर में बने चिकन के बंटवारे को लेकर चाकूबाजी का मामला ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 01:02:54 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Apr 2025 01:17:52 PM (IST)
Raipur Crime News: प्रॉपर्टी नहीं सिर्फ चिकन का बंटवारा करना था... इसी में दो भाईयों के बीच चल गए चाकू
पहले एक भाई ने दूसरे पर चाकू से हमला किया, फिर दूसरे ने उसी तरह चाकू से वार किया। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रायपुर शहर के गुढियारी थाना इलाके की बताई गई है घटना।
  2. आस-पास के लोगों ने परिवार वालों को दी घटना की सूचना।
  3. परिवार के लोगों ने घर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(Raipur News)। गुढियारी थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई जब घर में बने चिकन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई। इस हिंसक झगड़े में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, गुढियारी निवासी अजय मिरी (बड़ा भाई) और साहिल मिरी (छोटा भाई) के बीच चिकन के बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने गुस्से में आकर साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। घायल साहिल ने भी अजय को चाकू मार दिया।


परिवार वालों ने पहुंचाया अस्पताल

पड़ोसियों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गुढियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ एक-दूसरे पर जानलेवा हमले और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में पहले भी घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होती रही है, लेकिन इस बार मामला खून-खराबे तक पहुंच गया। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।