• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur: छत्तीसगढ़ का पहला साइबर रेंज थाने का 10 अगस्त को होगा उद्घाटन, सीधे IT ACT के दर्ज होंगे मामले

साइबर सेल में ही पदस्थ निरीक्षक गौरव तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक गौरव तिवारी के अंडर में एक एएसआइ समेत 13 पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। इन्हीं...और पढ़ें

By Vinita SinhaEdited By: Vinita Sinha
Publish Date: Tue, 08 Aug 2023 07:56:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Aug 2023 07:56:53 PM (IST)
Raipur: छत्तीसगढ़ का पहला साइबर रेंज थाने का 10 अगस्त को होगा उद्घाटन, सीधे IT ACT के दर्ज होंगे मामले
फोटोः एसीसीयू रायपुर।

HighLights

  1. साइबर सेल में ही पदस्थ निरीक्षक गौरव तिवारी को प्रभारी बनाया गया है।
  2. एक थानेदार के साथ 13 पुलिस कर्मचारियों की पोस्टिंग की गई है।
  3. रायपुर के अलावा पांच और जिलों के साइबर थाने का उद्घाटन किया जाएगा।

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ का पहला साइबर थाना रायपुर रेंज में गंज थाना परिसर में खोला जा रहा है। 10 अगस्त को उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन वर्चुअली रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। रायपुर के अलावा पांच और जिलों के साइबर थाने का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए साइबर थाना यूनिट का गठन कर दिया गया है। एक थानेदार के साथ 13 पुलिस कर्मचारियों की पोस्टिंग की गई है। निरीक्षक समेत सभी स्टाफ आइटी एक्ट से जुड़े मामलों में सीधे शिकायत लेने के बाद कार्रवाई यहीं से करेंगे। धोखाधड़ी की धारा के तहत अपराध की जगह अब आइटी एक्ट के तहत अपराध कायम किया जाएगा।

साइबर सेल में ही पदस्थ निरीक्षक गौरव तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक गौरव तिवारी के अंडर में एक एएसआइ समेत 13 पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। इन्हीं की अगवाई में साइबर एक्ट से जुड़े मामलों में छानबीन की कार्रवाई होगी। शुरुआत में जो आइटी एक्ट से जुड़े हैं, उन पर कार्रवाई करने के लिए सिस्टम बनाया जाएगा। रेंज साइबर थाने के लिए जितने भी पुलिस स्टाफ का चयन किया गया है, वे सभी आइटी एक्ट के केस में पहले से काम कर रहे हैं।


साइबर यूनिट खुद करेगी कार्रवाई

आइटी एक्ट के मामलों में कार्रवाई और धरपकड़ का सिस्टम बनाया गया है। टीम खूद विवेचना करेगी। इसके बाद अपराध दर्ज कर कार्रवाई करेगी। आनलाइन साइबर फ्राड के मामले में रुपयों का ट्रांजेक्शन रुकवाने से लेकर ठगों की गिरफ्तारी का जिम्मा साइबर सेल यूनिट के पास ही होगा। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के नए आदेश के बाद बनी व्यवस्था में नोडल अधिकारी डीएसपी रैंक के अफसर को बनाया गया है।

इनकी पहली पोस्टिंग :

निरीक्षक गौरव तिवारी, एएसआइ मो. कय्यूम, प्रधान आरक्षक चंद्रकुमार ध्रुव, अनिल पांडे, आरक्षक जसवंत सोनी, आलम बेग, रामेश्वर सिंहा, दीपक ठाकुर, राजेश कुमार चौहान, रंजीत पिल्लई, राजकुमार देवांगन, अभिषेक सिंह और प्रीतम जंघेल शामिल हैं।