• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के ठगी मामले में एक महिला गिरफ्तार, सराफा कारोबारी से खरीदे थे 1.88 करोड़ के गहने; खुद को बताया था निगम का अधिकारी

आभूषणों की धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 02:47:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 02:47:01 PM (IST)
रायपुर के ठगी मामले में एक महिला गिरफ्तार, सराफा कारोबारी से खरीदे थे  1.88 करोड़ के गहने; खुद को बताया था निगम का अधिकारी
सराफा कारोबारी ठगी मामले में गिरफ्तारी, नईदुनिया

HighLights

  1. सराफा कारोबारी ठगी मामले में गिरफ्तारी
  2. एक आरोपी महिला को किया गया गिरफ्तार
  3. कारोबारी से खरीदे थे 1.88 करोड़ के गहने

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के सदर बाजार स्थित विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन दुकान से 1 करोड़ 88 लाख 37 हजार 630 रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

आरोपित महिला ने खुद को नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत बताकर सराफा कारोबारी का भरोसा जीता था। इसके बाद अपनी साथी के साथ मिलकर लाखों रुपये के आभूषण लिए और भुगतान के लिए गलत हस्ताक्षर वाले चेक थमा दिए। मामले में शामिल दूसरी महिला फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


पहले 37 लाख, फिर 1.73 करोड़ के आभूषण लिए

पुलिस के अनुसार, भाठागांव निवासी रिखब बरडिया की सदर बाजार में विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन नाम से दुकान है। 24 अगस्त 2026 को किरण साहू नाम की महिला अपनी एक साथी के साथ दुकान पहुंची। उसने खुद को नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत बताया और कारोबारी का विश्वास जीत लिया।

इसके बाद दोनों ने दुकान से करीब 37 लाख रुपये के आभूषण खरीदे। इसके बदले 250 ग्राम सोने का बिस्कुट और सात लाख रुपये नकद दिए गए। शेष 15 लाख रुपये के भुगतान के लिए चेक दिया गया।

इसके दो दिन बाद, 26 अगस्त को दोनों महिलाएं फिर दुकान पहुंचीं और करीब 1.73 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण ले गईं। इस बार भुगतान के एवज में 1 करोड़ 73 लाख 37 हजार 630 रुपये का चेक दिया गया। महिलाओं ने कारोबारी को दो-तीन दिन के भीतर सोने के बिस्कुट देने का भरोसा भी दिलाया।

बैंक में चेक लगाया तो खुला धोखाधड़ी का मामला

एक सितंबर को कारोबारी ने 15 लाख रुपये का चेक बैंक में जमा किया तो वह गलत हस्ताक्षर होने के कारण अनादरित हो गया। इसके बाद कारोबारी ने किरण साहू से संपर्क कर भुगतान मांगा, लेकिन वह लगातार टालमटोल करती रही। न तो रकम का भुगतान किया गया और न ही आभूषणों का हिसाब दिया गया। इसके बाद कारोबारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में MBBS बॉन्डेड और जूनियर डॉक्टरों का वेतन बढ़ाने की मांग, CGDF ने वित्त विभाग को सौंपा ज्ञापन

दूसरी महिला की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक रजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली दीपक मिश्रा के नेतृत्व में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। कारोबारी से पूछताछ और जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने किरण साहू को पकड़ लिया।

पूछताछ में किरण ने अपनी साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस उससे धोखाधड़ी कर प्राप्त किए गए आभूषणों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार महिला की पहचान किरण साहू (28), पति गोपाल साहू, निवासी मजदूर नगर सरोरा, थाना उरला, रायपुर के रूप में हुई है। मामले में शामिल दूसरी महिला की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में ज्वेलर्स कारोबारी से 1.88 करोड़ की ठगी, सोने-हीरे के जेवर के बदले दिया गलत चेक, दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज