• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर गणेश उत्सव 2026: नहरपारा में प्रयागराज, लेटे-लेटे विराजे गणेश, लाखे नगर बना हुआ है क्राउडपुलर

गणपति रायपुर के गली मोहल्लों में छाए हुए हैं। महीनों की मेहनत और विचार थीम के रूप में सामने आए हैं। बड़े पूजा पंडालों के आस-पास देर रात तक चहल-पहल बनी...और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 10:43:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 10:44:12 PM (IST)
रायपुर गणेश उत्सव 2026: नहरपारा में प्रयागराज, लेटे-लेटे विराजे गणेश,  लाखे नगर बना हुआ है क्राउडपुलर
लाखे नगर में विराजे गणपति अपने माता-पिता के साथ वाहन की सवारी करते हुए। - नईदुनिया

HighLights

  1. पूजा कमेटियों ने थीम पर की मेहनत
  2. देर रात तक पूजा पंडालों के पास भीड़
  3. परिवारों के साथ पहुंच रहे दर्शनार्थी

परितोष दुबे, नईदुनिया, रायपुर। रायपुर की गणेश पूजा में इस बार भी थीम की लड़ाई है। कहीं गणेश श्यामवर्णी हैं तो कहीं लंबोदर दक्षिण भारत की परंपरा में ऋंगार किए हुए हैं। कहीं बालस्वरूप में बाबा महादेव व मां उमा के साथ कैलाश की यात्रा पर निकले हैं। तो कहीं नरसिंह अवतार की गोद में बालक बन कर सजधज कर बैठे हैं।

मनभावन स्वरूपों में गढ़े गए गणपति को देखने के लिए रायपुर आधी रात तक शहर की सड़कों पर हैं। लोग अपने परिवारों के साथ अपने साधनों से मोहल्लों-मोहल्लों में सजाई गई प्रतिमाएं देखने की होड़ में शामिल हो चुके हैं।


ये हैं शहर के बड़े क्राउड पुलर

राजधानी के बड़े क्राउड पुलर पंडालों में लाखे नगर, नहरपारा लेटे गणेश, फूल चौक नरसिंह अवतार, समता कॉलोनी और सुंदरनगर समेत गुढ़ियारी पड़ाव व अन्य शामिल हैं।

लाखे नगर के फैंस बोले, करारा जवाब

गत वर्ष विवादित प्रतिमा के बाद लाखे नगर ने सुर्खियां बटोरी थीं। प्रशासन ने पंडाल का पर्दा गिरा दिया था। इस बार समिति ने आकर्षक साज-सज्जा के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है। आयोजन के फैंस इसे करारा जवाब बता रहे हैं।

naidunia_image

लेटे गणेश की थीम अनोखी

नहर पारा झूलेलाल चौक के लेटे गणेश प्रयागराज के लेटे हनुमान की तर्ज पर प्रतिष्ठित किए गए हैं। पूजा आयोजकों की रचनात्मक्ता सराही जा रही है। दूर-दराज से लोग यहां लेटे गणेश के दर्शन करने आ रहे हैं। आयोजक सोशल मीडिया पर इसके प्रचार से अभिभूत हैं।