• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में शादीशुदा प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, शादी न हो पाने से नाराज था आरोपी प्रेमी

रायपुर में विवाहिता राजकुमारी साहू को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में पुलिस ने प्रेमी वीरू धीवर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीका...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 09:06:30 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 09:06:30 AM (IST)
रायपुर में शादीशुदा प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, शादी न हो पाने से नाराज था आरोपी प्रेमी
रायपुर में शादीशुदा प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया। (नईदुनिया)

HighLights

  1. आरोपी ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात स्वीकार की।
  2. शादी में अड़चन मानकर आरोपी ने हत्या की योजना बनाई।
  3. मोबाइल बंद कर आरोपी ने लोकेशन ट्रेस होने से बचाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : माना थाना क्षेत्र में विवाहिता राजकुमारी साहू को पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी वीरू धीवर (26) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को जलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस को उसने बताया कि राजकुमारी का अन्य लोगों से बातचीत और संपर्क में रहना उसे पसंद नहीं था।

  • वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन राजकुमारी के कारण शादी में अड़चन आ रही थी। इसी बात से नाराज होकर उसने महिला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी योजना बनाई। उसने अपना मोबाइल फोन बंद करके घर पर छोड़ दिया, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।

  • इसके बाद पेट्रोल पंप से एक बोतल में पेट्रोल लिया और उसे अपनी गाड़ी की डिक्की में रख लिया। आरोपी घटना स्थल से पहले से परिचित था। उसने राजकुमारी को मनाकर एयरपोर्ट के पीछे निर्माणाधीन और सूनसान रास्ते की ओर ले जाने की योजना बनाई।
  • सुनसान रास्ते में हुआ विवाद

    • पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह राजकुमारी को एयरपोर्ट के पीछे बरोदा गांव की ओर जाने वाले निर्माणाधीन रास्ते पर पहुंचा। वहां दोनों के बीच बातचीत के दौरान पुराने विवाद को लेकर बहस होने लगी। राजकुमारी के अन्य लोगों से संपर्क और उसकी शादी में आ रही अड़चन को लेकर वह पहले से नाराज था।

  • विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने गाड़ी की डिक्की में रखी पेट्रोल की बोतल निकाली और राजकुमारी पर डालकर आग लगा दी। महिला के शरीर में आग लगते ही वह जान बचाने के लिए चीखते हुए सड़क पर भागने लगी। आरोपी मौके से फरार हो गया।
  • एटीसी गार्ड ने देखी महिला, पुलिस को दी सूचना

    आग की लपटों में घिरी राजकुमारी को एयरपोर्ट के पीछे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने देखा। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    सास पर भी किया था जानलेवा हमला

    • पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजकुमारी मूल रूप से समोदा क्षेत्र की रहने वाली थी। करीब 8 वर्ष पहले उसकी शादी आरंग क्षेत्र के मोखला में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। करीब पांच वर्ष पहले उसका वीरू धीवर से संपर्क हुआ और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। परिवार को इसकी जानकारी होने के बाद विवाद बढ़ने लगा था।
    • वर्ष 2021 में इसी विवाद के दौरान वीरू ने राजकुमारी की सास पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में हत्या के प्रयास के आरोप में उसे जेल भी जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

  • पुलिस के मुताबिक राजकुमारी अपने पति से सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार अलग होने के बाद पिछले करीब डेढ़ साल से शद्दाणी दरबार के पास एक कालोनी में रिश्तेदार के साथ किराए के मकान में रह रही थी। वह घरेलू काम करती थी, जबकि उसके दोनों बच्चे पिता के साथ रहते थे।
  • यह भी पढ़ें- रायपुर में सनसनीखेज वारदात... छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, सिरफिरे ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग