• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे ने सड़क पर काटा केक... रायपुर महापौर मीनल चौबे को शहर की जनता से मांगनी पड़ी माफी

रायपुर की महापौर मीनल चौबे के बेटे ने सड़क पर केक काटा और आतिशबाजी की। यह घटना मुख्य सचिव के निर्देश के बाद हुई, जिसमें सड़क पर बर्थ डे मनाने और केक क...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 01 Mar 2025 01:14:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Mar 2025 01:39:53 PM (IST)
बेटे ने सड़क पर काटा केक... रायपुर महापौर मीनल चौबे को शहर की जनता से मांगनी पड़ी माफी
बीच में रायपुर की महापौर मीनल चौबे और साथ में बेटे द्वारा सड़क पर केक काटने की तस्वीर।

HighLights

  1. महापौर के बेटे की सड़क पर बर्थ डे पार्टी, वीडियो वायरल हुआ।
  2. मुख्य सचिव के निर्देश के बावजूद महापौर के बेटे ने तोड़ा नियम।
  3. कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की, महापौर चौबे ने मांगी माफी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सड़क पर बर्थ डे मनाने और केक काटने पर कड़ी कार्रवाई के मुख्य सचिव के निर्देश को नवनिर्वाचित महापौर और भाजपा नेत्री मीनल चौबे के बेटे के वीडियो ने चुनौती दे दी है।

मुख्य सचिव ने शुक्रवार को ही बैठक लेकर सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को सड़क पर केक काटने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच शनिवार को ही महापौर के बेटे का सड़क पर केक काटते और फटाखे फोड़ते हुए वीडियो प्रसारित हो रहा है।

कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की

naidunia_image

कांग्रेस ने पूरे मामले को आड़े हाथों लिया है। सभी के लिए एक समान नियम रखते हुए कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व सड़क पर बर्थ डे मनाने के मामले में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों को जेल हुई थी।


अब कांग्रेस नवनिर्वाचित मेयर के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने न तो मामला दर्ज किया है और न ही माफी मांगी है।

naidunia_image

महापौर ने वीडियो पर जताया खेद, मांगी माफी

इस पूरे मामले के बहु प्रसारित होने के बाद महापौर मीनल चौबे ने अपने बेटे के सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते हुए मनाए गए जन्मदिन के वीडियो पर खेद जातया है। साथ ही गलती स्वीकार की है और बेटे को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों से अवगत कराने की बात करते हुए शहर की जनता से माफी मांगी है।