यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raipur Municipal Corporation: रायपुर में वार्ड की सफाई करने कम संख्या में पहुंचे कामगार, ठेकेदारों पर 10-10 हजार का जुर्माना
Raipur Municipal Corporation: औचक निरीक्षण में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने वार्ड 41 व 43 के सफाई ठेकेदारों को दिए निर्देश।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 22 Sep 2021 04:10:17 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Sep 2021 04:10:17 PM (IST)

Raipur Municipal Corporation: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को दो वार्डो में निर्धारित से कम संख्या में नगर निगम रायपुर के अनुबंधित सफाई ठेका कामगार ड्यूटी पर पहुंचे। इस बात की जानकारी मिलते ही जोन 5 के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 41 और महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड नंबर 43 के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन करने सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर तृप्ति पाणीग्रही पहुंचीं।इस दौरान ठेका सफाई कामगारों की उपस्थिति का निरीक्षण किया।
दोनों वार्ड क्रमांक 41 और 43 में निर्धारित 40 सफाई कामगार से कम संख्या में ठेका सफाई कामगार कार्य पर उपस्थित मिले। इस पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर पाणीग्रही ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर, जोन स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू को तत्काल वार्ड नंबर 41 के सफाई ठेकेदार अनिल गिलारे और वार्ड नंबर 43 के सफाई ठेकेदार मेसर्स आदित्य इंटरप्राइजेस को नोटिस भेजकर उन दोनों सफाई ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने निर्धारित संख्या में ठेका सफाई कामगारों की शत- प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के निर्देश जोन स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वच्छता निरीक्षक को वार्ड क्रमांक 41 और 43 के सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान स्थल पर दिए है।
गौरतलब है कि शहर की साफ सफाई में ड्यूटी लगने के बाद भी सफाईकर्मी मौके से गायब रहते है।इसकी लगातार शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने वार्डो में बुधवार से औचक निरीक्षण के निर्देश दिए है। पहले दिन वें भी वार्ड में स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय के साथ जाने वाले थे, लेकिन अचानक विजय पांडेय की तबियत खराब हो जाने के कारण अब गुरुवार से दौरा करेंंगे।