
रायपुर। नेवी मर्चेंट इंजीनियर के. विश्वनाथ शर्मा की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी के वमसी लता, किराएदार लवकुश शुक्ला और साथी आरोपित अवनीश यादव को मंगलवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। शराब पीने के आदी के. विश्वनाथ से अक्सर विवाद के कारण हमेशा के लिए उसे रास्ते से हटाने लता ने जो रास्ता अपनाया वह काफी खतरनाक था। यह बात परिजन भी स्वीकार कर रहे हैं।
भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा प्रेमी, देवर ने कर दी हत्या
लता के इस कदम से उसका मायका पक्ष भी काफी सकते में है। इस घटना से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और मां को जेल जाना पड़ा। मृतक के. विश्वनाथ की बेटी व बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे है। बच्चों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि एक मां ऐसा भी कर सकती है।
पत्नी ने कराई मर्चेंट नेवी इंजीनियर पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
अपने ही सुहाग को इस तरीके से खौफनाक मौत भला कैसे दे सकती है। दोनों बच्चों को फिलहाल दादा का सहारा मिल गया है। जानकारी के मुताबिक के.विश्वनाथ शर्मा ने भिलाई निवासी गरीब परिवार की के. वमसी लता से शादी की थी। के. विश्वनाथ के पिता केवीआर शर्मा (85) रेलवे में स्टेशन मास्टर रहे हैं।
रायपुर : अवैध संबंध ने किया इनकार, जीजा ने साली को जिंदा जलाया