यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पारूल बनीं रेल पुलिस अधीक्षक
भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी पारूल माथुर को पुलिस अधीक्षक रेलवे के पद पर पदस्थ किया गया है। रेलवे पुलिस अधीक्षक केके अग्रवाल की सेवानिवृत्ति के कारण उनकी जगह सुश्री माथुर
By Edited By:
Publish Date: Wed, 16 Sep 2015 11:04:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2015 11:04:02 PM (IST)
रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी पारूल माथुर को पुलिस अधीक्षक रेलवे के पद पर पदस्थ किया गया है। रेलवे पुलिस अधीक्षक केके अग्रवाल की सेवानिवृत्ति के कारण उनकी जगह सुश्री माथुर की पदस्थापना की गई है। राज्य शासन ने इस संबंध आदेश जारी कर दिया है। इसी तरह ट्रेनिंग से लौटे दो और आईपीएस अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की चर्चा है।