• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में पिता के साथ गाड़ी पर जा रहे बच्चे के गले में लगा चाइनीज मांझा, चली गई जान

रायपुर में एक दुखद घटना में 7 वर्षीय पुष्कर साहू की चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ गाड़ी पर जा रहा था, जब अचानक मांझा...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 20 Jan 2025 12:23:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jan 2025 12:42:00 PM (IST)
रायपुर में पिता के साथ गाड़ी पर जा रहे बच्चे के गले में लगा चाइनीज मांझा, चली गई जान
पुष्कर साहू पहली क्लास में पढ़ता था।

HighLights

  1. चाइनीज मांझे से रायपुर में बच्चे की हुई मौत।
  2. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
  3. चाइनीज मांझे पर सख्त कार्रवाई की मांग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। चाइनीज मांझे ने रविवार को सात वर्ष के मासूम पुष्कर साहू की जान ले ली। मासूम शाम के वक्त अपने पिता के साथ गार्डन जा रहा था। तभी पचपेड़ी नाका में उड़ता हुआ एक चाइनीज मांझा उसके गले में आकर फंस गया। वह थोड़ी ही देर में लहूलुहान हो गया।

आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां उपचार करने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद उसे आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया पर वहां उपचार के दौरान रात करीब 8 बजे मासूम की मौत हो गई।


मासूम के पिता धनेश साहू के अनुसार वे संतोषी नगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा फलेश साहू 12 वर्ष का है। वहीं, छोटा बेटा पुष्कर साहू सात वर्ष का था। वह पहली कक्षा में पढ़ रहा था।

नहीं निकल रहा था मांझा

पिरदा के रहने वाले धनेश साहू अपने बच्चे और पड़ोसी की बच्ची को लेकर कटोरा तालाब गार्डन जा रहे थे। तभी ब्रिज के पास एक मांझा उड़कर आया। इस दौरान मासूम पुष्कर मोपेड में आगे खड़ा था। मांझा सीधे उसके गले में आकर फंस गया।

इसके बाद पिता ने बेटे के गले में मांझा को निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह न तो निकल रहा था और न ही टूट रहा था। जिसके बाद उन्होंने दांत से मांझा काटा। बहुत मुश्किल से मांझा बच्चे के गले से निकला। लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी।

मासूम की मौत का जिम्मेदार पुलिस व प्रशासन

चाइनीज मांझे से फंसकर जान गंवाने वाले मासूम के पिता धनेश साहू इस घटना का जिम्मेदार पुलिस व प्रशासन को मान रहे हैं। उनका कहना है कि जिस मांझे से फंकर उनके बच्चे की जान गई है, वह एक चाइनीज मांझा है, जिससे पतंग उड़ाई जा रही थी।

प्रतिबंधित होने के बाद भी शहर में खुलेआम चाइनीज मांझा बिक रहा है, लेकिन इस पर रोक लगाने में पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से फेल है। जिससे आए दिन घटनाएं हो रही है।

महिला वकील का भी कटा गला

naidunia_image

चाइनीज मांझे से शहर में रविवार को महिला वकील पूर्णशा कौशीर का गला और हाथ कट गया है। महिला के गले में चार टांके लगे हैं और हाथ में भी घाव हुआ। दरअसल, पूर्णशा स्कूटर से तेलीबांधा की ओर से एक्सप्रेस वे से रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी।

इसी दौरान शाम पौने छह बजे के करीब सिटी सेंटर माल के पास नीचे कुछ लोग पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान मांझा महिला के गले में फंसा और गला कट गया। महिला ने समय रहते ही मांझे को हाथ में लपेटकर तोड़ा और खुद को बचाया।

  • केस-1 : जनवरी 2023 में एक युवती पंडरी, राजातालाब के पास अपनी स्कूटी से कही जा रही थी। उसी समय वह चाइनीज मांझे की जद में आ गई। युवती का गला कट गया और उसकी उंगलियां भी काफी जख्मी हो गई।
  • केस-2 : जनवरी 2023 में दुर्ग के महावीर कालोनी का पांच वर्ष का बच्चा अपने पिता के साथ स्कूटी में सवार होकर बाजार जा रहा था। तभी सड़क किनारे पतंग उड़ाते हुए पेंच लड़ा रहे बच्चों की पतंग का मांझा स्कूटी पर पीछे बैठे बच्चा के गले में फंस गया।
  • केस-3 : जनवरी 2024 में दुर्ग में चाइनीज मांझे से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहा था। रिश्तेदार भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

मध्य प्रदेश में रासुका के तहत कार्रवाई

naidunia_image

मध्यप्रदेश में चाइनीज मांझा को लेकर रासुका के तहत कार्रवाई की जाती है। यहां की सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सरकार ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कुछ संगठन भी लगातार चाइनीज मांझे को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मांग उठाते रहते हैं, लेकिन फिर भी चोरी छिपे इसका व्यापारा होता रहता है। इसके चलते आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।

नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई करेंगे

प्रतिबंधित मांझा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहां भी चाइनीज मांझा बेचते दुकानदार मिलेंगे उनके खिलाफ नगर निगम के साथ मिलकर कड़ी कार्रवाई करेंगे। - लाल उम्मेद सिंह, एसएसपी, रायपुर