• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: एम्स के जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में पंखे पर लटका मिला शव

एम्स दिल्ली में कार्यरत 26 वर्षीय जूनियर डॉक्टर ए रवि ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे हैदराबाद के महबूब नगर के निवासी थे। सुसाइड...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 04 May 2025 04:32:18 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 May 2025 04:33:38 PM (IST)
Raipur News: एम्स के जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में पंखे पर लटका मिला शव
एम्स के जूनियर डॉक्टर की आत्महत्या का मामला। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. ए रवि (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के निवासी थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने हॉस्टल के कमरे में देर रात पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं हो पाया है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अमानाका थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। डॉक्टर के सहकर्मियों एवं परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


परिजनों को दी सूचना

आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी अमन झा के मुताबिक 3 मई की दरमियानी रात डॉक्टर के आत्म हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक महबूब नगर हैदराबाद का निवासी है। परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। आत्म हत्या का स्पष्ठ कारण अभी पता नहीं चल पाया है।