• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में नाली में मिली लड़की की लाश, थर्टी फर्स्ट की रात हत्या कर फेंकने की आशंका

रायपुर-बिलासपुर रोड के किनारे नाले में बुधवार सुबह एक किशोरी की लाश मिली है। लड़की की उम्र 10 से 12 साल के करीब बताई जा रही है। उसकी हत्या की आशंका जत...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 01 Jan 2025 01:55:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jan 2025 02:24:05 PM (IST)
रायपुर में नाली में मिली लड़की की लाश, थर्टी फर्स्ट की रात हत्या कर फेंकने की आशंका
सुबह नाले में मिली लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।

HighLights

  1. जिस हालत में लाश मिली उससे हत्या की आशंका है।
  2. थर्टी फर्स्ट की रात शहर में कई जगह हो रहे थे कार्यक्रम।
  3. पुलिस अब लडकी की पहचान जुटाने में लगी हुई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाले में एक जनवरी की सुबह एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिस हालत में लाश मिली है उससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद यहां फेंका गया है।

लड़की की उम्र 10 से 12 वर्ष से बताई जा रही है। कल देर रात जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे थे, ऐसे में पुलिस आस-पास के इलाके की छानबीन कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि लड़की का नाम क्या है और वो यहां तक कैसे पहुंची।


मौके पर एफएसएल टीम ने की जांच

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही शहर और आस-पास के थानों में यह पता लगाया जा रहा कि किसी किशोरी के गुम होने की शिकायत तो नहीं मिली है।

इधर… आग तापने को लेकर विवाद, दो की हत्या

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में कृष्णा यादव व सचिन बड़ोले की हत्या के मामले में दो नाबालिग सहित छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खाम सिंह, दुर्गेश साहू, डालेंद्र साहू और एवन कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपित और दोनों मृतक एक ही मोहल्ले के निवासी हैं और सभी पूर्व परिचित हैं।

naidunia_image

मृतक सचिन बजरंग दल रायपुरा प्रखंड खंड संयोजक था। एसएसपी डा. लाल उम्मेद सिंह ने मामले का राजफाश करते हुए बताया कि सोमवार की रात लगभग 11 बजे डीडीनगर क्षेत्रांतर्गत कला पुतला चौक चंगोराभाठा स्थित मैदान में कृष्णा यादव अपने अन्य साथियों के साथ आग ताप रहा था।

ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला

इस दौरान वहां सचिन बड़ोले अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और कहा कि यहां कैसे आग ताप रहे हो। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सचिन और उसके साथियों ने कृष्णा यादव पर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे कृष्णा वहीं पर गिर गया। इसके बाद सचिन वहां से भाग रहा था तो कृष्णा के दोस्तों ने उस पर भी पत्थर से हमला कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

सचिन को दौड़-दौड़कर मारा

सचिन वारदात करने के बाद अपने घर की ओर जाने लगा। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर उसका घर है। इस बीच कृष्णा के साथियों ने उसे दौड़ा दिया। पीछे से पत्थर से हमला कर दिया गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई और वह घर के पास ही गिर गया। स्वजन भी इस दौरान मौके पर पहुंच गए और तत्काल अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।