• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झगड़ा सुलझाने पहुंची थी पुलिस, पति ने घर में लगा दी आग... सिलेंडर फटा और सभी जलते हुए दौड़े

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पति पत्नी के विवाद की आग ने पूरे घर को जला दिया। इनका झगड़ा सुलझाने पहुंचाने के लिए पहुंचे दो पुलिसकर्मी और तीन अन्य लोग भी इस...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 14 Dec 2024 09:39:18 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Dec 2024 09:51:13 AM (IST)
झगड़ा सुलझाने पहुंची थी पुलिस, पति ने घर में लगा दी आग... सिलेंडर फटा और सभी जलते हुए दौड़े
घर में आग से सभी सामान जलकर खाक हो गया। इंसेट में महिला संध्या।

HighLights

  1. पति ने पत्नी के गले पर चाकू से किया था हमला।
  2. घायल पत्नी बच्चे को लेकर पड़ोसी के घर चली गई।
  3. इसके बाद पति ने घर को आग के हवाले कर दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(Raipur News)। रायपुर के खमतराई क्षेत्र के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हो रहा था। पड़ोसियों ने दोनों के बीच विवाद को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाया था। इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी। आग सिलेंडर तक पहुंची और वो फट गया।

इसके बाद वहां झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस स्टाफ और तीन अन्य लोगों के कपड़ों में आग लग गई और वे जान बचाकर बाहर की ओर भागे। पुलिस के आने से पहले ही महिला अपने बच्चे को लेकर बाहर चली गई थी, जिससे वो बच गई।


पांच लोग जल गए

सिलेंडर में धमाके से दोनों पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए व साथ में तीन अन्य लोग भी झुलस गए। इन्हें इलाल के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना में महिला आग लगाने वाले पति अमरेश्वर राव (40 वर्ष) की जलने से मौत हो गई। आग फैलने के बाद वो घर के अंदर ही था।

naidunia_image

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में तलाशी के दौरान राजा राव का शव मिला।

झगड़ा सुनकर पुलिस बुलाई

अमरेश्वर और पत्नी संध्या का झगड़ा सुन पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई थी। खमतराई थाने की पेट्रोलिंग और डायल-112 की टीम जब मौके पर पहुंची तब तक पत्नी संध्या अपने बच्चे को लेकर पड़ोसी के घर चली गई थी। पत्नी के मुताबिक पति ने उसके गले पर चाकू मार दिया था।

naidunia_image

जब महिला पड़ोसी के घर गई तो पति अमरेश्वर उसे गालियां देता रहा। उसने पड़ोसियों की भी नहीं सुनी। इसी दौरान उसने आग लगा ली। शंका है कि सिलेंडर का पाइप काटा होगा, तभी धमाका हुआ।

घर से धुंआ देख पुलिसवाले व तीन पड़ोसी दौड़े और धमाके की चपेट में आकर झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि घर पर रखी बाइक, कूलर, टीवी और सारा सामान जलकर खाक हो गया।