• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: रायपुर में व्‍यापारी से 27 लाख रुपए की लूट, बाइक पर सवार होकर आए थे लुटेरे

रायपुर में एक व्यापारी से 27 लाख रुपए की लूट की खबर सामने आ रही है। लुटेरे बाइक पर सवार थे। पुलिस ने नाकेबंदी की है। मौके पर पुलिस पहुंची जांच में जुट...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 12 Jun 2024 04:59:17 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jun 2024 09:00:41 PM (IST)
Raipur News: रायपुर में व्‍यापारी से 27 लाख रुपए की लूट, बाइक पर सवार होकर आए थे लुटेरे
किसानों से धान खरीदी कर राइस मिलर्स को बेचने वाले कारोबारी विष्णु शर्मा से दिनदहाड़े लूट हुई।

HighLights

  1. राजधानी रायपुर से सटे खरोरा इलाके में बड़ी लूट हो गई है।
  2. लुटेरे उनके दफ्तर पर घुसकर 27 लाख नगदी लूट कर फरार हुए हैं।
  3. बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

नईदुनिया न्यूज, खरोरा । एक व्यापारी से 27 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। दो बदमाश दिन दहाड़े व्यापारी के दफ्तर में घुस गए और पिस्टल दिखाकर डराया धमकाया और फिर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। लूट की वारदात खरोरा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज चेक कर रही है।

रात आठ बजे तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा निवासी विष्णु शर्मा व्यापारी हैं। वे किसानों और राइस मिलर्स के बीच धान खरीदी बिक्री का काम करते हैं। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे खरोरा स्थित अपने दफ्तर पहुंचे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक आफिस में घुस आए और पिस्टल निकाल ली। दोनों युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे।


naidunia_image

दोनों ने पहले व्यापारी को डराते हुए आफिस के पीछे बने कमरे में बंद कर दिया और फिर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश बाहर से दुकान का शटर भी गिराकर चले गए। कुछ देर बाद व्यापारी किसी तरह से कमरे से बाहर निकला और फिर पुलिस को फोन कर सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर संदिग्धों के हुलिए को लेकर जानकारी ली। इस मामले में सीएसपी केतन नायक ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई गई है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।