• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Accident in Raipur: रायपुर में बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौत ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 20 Feb 2025 02:43:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Feb 2025 02:51:43 PM (IST)
Accident in Raipur: रायपुर में बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत
दुर्घटनाग्रस्त कार और हादसे में मारे गए युवकों की तस्वीर।

HighLights

  1. हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग बताया जा रहा है, कार अनबैलेंस होकर टकराई।
  2. दोनों युवक फोटोग्राफी का काम करते थे, वे एक किराए के मकान में रहते थे।
  3. रायपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, मामले की जांच जारी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज तड़के 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।

युवकों की पहचान संदीप राय (28 वर्ष) निवासी वेस्ट बंगाल और दीपक साहू (कोरबा निवासी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा दोनों नशे में थे, अनियंत्रित होकर कार खंभे से टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक फोटोग्राफर थे और शंकर नगर में किराए के मकान में रहते थे। हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग बताया जा रहा है। गाड़ी अनबैलेंस होकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

naidunia_image

इधर... रायपुर से महाकुंभ जा रही बस की खड़े ट्रेलर से टक्कर, एक मृत

प्रयागराज महाकुंभ के लिए राजधानी से मंगलवार की रात करीब 11 बजे श्रद्धालुओं से भरी महेंद्र ट्रेवल्स की बस रवाना हुई। बुधवार को बस जैसे ही मध्य प्रदेश की सीमा से करीब 10 मीटर दाखिल हुई, सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रेलर के पीछे जा घुसी।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सीमा क्षेत्र वेंकटनगर थाना में हुए इस हादसे में आगे बैठे बस क्लीनर संतोष गुप्ता की मौत हो गई, जो सुपेला रमनभाटा भिलाई का निवासी था। वहीं 20 श्रद्धालुओं को भी घायल अवस्था में अनूपपुर के जिला अस्पताल में ले जाया गया है।

naidunia_image

घायलों में अधिकांश प्रदेश के सुकमा जिले और आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम के यात्री शामिल हैं। सूचना पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एडिशनल एसपी ओम चंदेल, पेंड्रारोड के एसडीएम अमित बैक, एसडीओपी श्याम सिदार सहित अनूपपुर मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया।