रायपुर में घर में घुसकर एक साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने पांच घंटे में आरोपी को नागपुर से पकड़ा
रायपुर के गुढ़ियारी में घर में घुसकर एक वर्षीय बच्चे को जबरन ले जाने वाले आरोपित को पुलिस ने पांच घंटे में नागपुर के उमरेड से गिरफ्तार किया।
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 09:57:18 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 09:57:18 AM (IST)
रायपुर में घर में घुसकर एक साल के बच्चे का अपहरण। (नईदुनिया)HighLights
- आरोपित घर में घुसकर एक वर्षीय बच्चे को जबरन ले गया।
- बच्चे को कपड़े से कमर में बांधकर बाइक से भागा।
- पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल तलाश शुरू की।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : गुढ़ियारी क्षेत्र में घर में घुसकर एक साल के बच्चे को जबरन अपने साथ ले जाने वाले आरोपित पवन साहू को पांच घंटे के भीतर नागपुर के उमरेड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
कपड़े से कमर में बांधकर बाइक से भागा
आरोपित बच्चे को बाइक पर लेकर भागा था और कपड़े के सहारे उसे कमर से बांध रखा था। पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को महिला ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत की कि पवन साहू उसके घर में घुसा और गाली-गलौज व धमकी देते हुए उसके एक वर्षीय बच्चे को जबरन साथ ले गया।