• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के आउटर बने जुआरियों के अड्डे, दीवाली से पहले पुलिस कार्रवाई में 12 गिरफ्तार

रायपुर के आउटर इलाकों में जुआरी सुरक्षित ठिकाने बना रहे हैं। आगामी दीवाली के मद्देनजर पुलिस ने अपनी सतर्कता बढ़ाते हुए खरोरा के ग्राम सारागांव में संच...और पढ़ें

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 08:52:11 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 08:53:24 AM (IST)
रायपुर के आउटर बने जुआरियों के अड्डे,  दीवाली से पहले पुलिस कार्रवाई में 12 गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। - पुलिस

HighLights

  1. रायपुर के आउटर इलाके बने जुआरियों के अड्डे
  2. बिलासपुर और बलौदाबाजार से जुआ खेलने पहुंचे आरोपी
  3. दीवाली पूर्व पुलिस कार्रवाई में बारह जुआरी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही रायपुर जिले के आउटर और ग्रामीण इलाकों में जुआरियों का जमघट लगा हुआ है। शहर की निगरानी से दूर आउटर के खेतों और फार्म हाउसों में जुए की महफिलें सजने लगी हैं। हालांकि, त्योहार को देखते हुए रायपुर पुलिस ने भी अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में खरोरा थाना पुलिस ने ग्राम सारागांव में पोल्ट्री फार्म के पास चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर घेराबंदी कर दबिश दी और 12 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से 3.48 लाख रुपये नकद सहित 14.53 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई में यह रायपुर के आउटर क्षेत्र अब अंतरजिला जुआरियों के लिए मुफीद ठिकाना बन चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि बिलासपुर और बलौदाबाजार से भी जुआरी गाड़ियां लेकर दांव लगाने पहुंचे थे। बिलासपुर के दीपक दास मानिकपुरी, अभय सिंह व राजू सोनी और बलौदाबाजार के भाव सिंह यहां आकर काटपत्ती खेल रहे थे। इसके अलावा धरसींवा, उरकुरा, बुडे़रा, फरफौद और बरौदा के जुआरी भी इस फड़ में शामिल मिले।


दीवाली पूर्व पुलिस की पैनी नजर और घेराबंदी

दीवाली के दौरान जुए के बढ़ते चलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। 11 अक्टूबर को खरोरा पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि सारागांव स्थित ग्वाला पोल्ट्री फार्म के पास जुए की महफिल सजी है। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर अचानक छापा मारा। पुलिस को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 12 लोगों को धर दबोचा, जबकि मुख्य जुआरी उमेश साहू चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

नकदी, कार और बाइक समेत 14.53 लाख की जब्ती

पुलिस ने फड़ से 3,48,820 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की। इसके साथ ही एक कार, आठ दोपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनका कुल मूल्य 14,53,820 रुपये आंका गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोलू यादव, राजा साहू, डिगेश्वर वर्मा, मूलचंद साहू, एसराज निषाद, शत्रुहन वर्मा, नारायण चन्द्राकर और खिलेश्वर वर्मा शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार तक आउटर इलाकों में यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।