• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के संतोषी नगर में पिता के दोस्त ने चिप्स देने के बहाने किया दुष्कर्म का प्रयास, पाॅक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोषी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पड़ोसी ने चिप्स का लालच देकर आठ वर्...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 04:13:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 04:15:46 PM (IST)
रायपुर के संतोषी नगर में पिता के दोस्त ने चिप्स देने के बहाने किया दुष्कर्म का प्रयास, पाॅक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार
बाल यौन अपराध से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. संतोषी नगर इलाके में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
  2. चिप्स देने के बहाने घर में घुसा था आरोपी पड़ोसी सुलेमान
  3. टिकरापारा पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर इलाके में आठ साल की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला सुलेमान कुरैशी बच्ची के घर में घुसा और उसे चिप्स देने के बहाने अपने पास बुलाया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर वहां से भाग निकली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


घर में घुसकर बच्ची को बुलाया

पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची का पड़ोसी है। आरोप है कि वह बच्ची के घर में घुसा और उसे चिप्स देने की बात कहकर अपने पास बुलाया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने विरोध किया और आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ा लिया। इसके बाद वह वहां से भागकर अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना बताई।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

घटना की जानकारी मिलने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। टिकरापारा पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर तत्काल अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के साथ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।