• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में मां ने प्रेम संबंध खत्म किया तो प्रेमी ने किया चार साल की बेटी का अपहरण, महाराष्ट्र के टोल प्लाजा से सकुशल बरामदगी

रायपुर के सरस्वती नगर क्षेत्र में प्रेम संबंध टूटने पर अमृत पाल सिंह ने चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 06:28:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 06:29:43 PM (IST)
रायपुर में मां ने प्रेम संबंध खत्म किया तो प्रेमी ने किया चार साल की बेटी का अपहरण, महाराष्ट्र के टोल प्लाजा से सकुशल बरामदगी
बच्ची के अपहरण का गिरफ्तार आरोपी। - पुलिस

HighLights

  1. चार वर्षीय अपहृत बच्ची महाराष्ट्र से सकुशल बरामद
  2. मौदा टोल प्लाजा पर पकड़ा गया आरोपित युवक
  3. प्रेम संबंध खत्म होने पर किया था अपहरण

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची का अपहरण कर महाराष्ट्र भागने वाले अमृत पाल सिंह को मौदा टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मूलत: अमृतसर, पंजाब, वर्तमान में हीरापुर गुरुद्वारा के पास किराये के मकान, थाना कबीर नगर में रहता था। आरोपित का बच्ची की मां से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा संबंध रखने से मना करने पर अमृत पाल नाराज था। इसी नाराजगी में वह चार साल की मासूम को अपने साथ लेकर फरार हो गया। सरस्वती नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आरोपित की लोकेशन ट्रेस कर महाराष्ट्र के नागपुर ग्रामीण क्षेत्र में बस से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पांच अक्टूबर को बच्ची के स्वजन ने सरस्वती नगर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि अमृत पाल सिंह उनकी चार वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया है। इसके बाद टीम बनाई गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपित की लोकेशन ट्रेस की। जांच में उसके बच्ची को लेकर महाराष्ट्र की ओर जाने की जानकारी सामने आई।


टोल प्लाजा से कराई रिहाई

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना हुई और साकोली तथा मौदा पुलिस को भी सूचना दी गई। दोनों थानों की पुलिस के सहयोग से आरोपित की तलाश तेज की गई। लगातार लोकेशन ट्रेसिंग और निगरानी के बाद अमृत पाल सिंह को मौदा टोल प्लाजा पर बच्ची के साथ पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद किया।

15 दिन पहले गुढि़यारी में हुआ था ऐसा ही केस

गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को पूर्व परिचित महिला के साथ जाने से मना करने पर युवक उसके एक साल के बेटे को उठाकर ले गया था। आरोपित पवन साहू (23) दोपहर करीब दो बजे बच्चे को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल तीन टीमें बनाकर तलाश शुरू की। रात तक सुराग नहीं मिलने पर एक टीम कुम्हारी टोल प्लाजा पहुंची। सीसीटीवी में पवन बच्चे को बाइक के आगे बैठाकर ले जाता दिखा। इसके बाद उसे नागपुर से गिरफ्तार कर बच्चे की सकुशल रिहाई कराई गई।