• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur News: रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चुनाव से पहले हवाला के 22 लाख रुपये जब्त

Raipur Crime News: रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर मार्केट के पास पुलिस ने दोपहिया चालक से हवाला के 22 लाख रुपये जब्त किए हैं। वहीं गंज ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 26 Oct 2023 08:28:18 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Oct 2023 08:28:18 AM (IST)
Raipur News: रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चुनाव से पहले हवाला के 22 लाख रुपये जब्त

रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर मार्केट के पास पुलिस ने दोपहिया चालक से हवाला के 22 लाख रुपये जब्त किए हैं। वहीं गंज थाना क्षेत्र में 7.58 लाख जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कालोनी सेक्टर-4, शिवकृपा बंगले के पास रहने वाला जसवंत कुमार कारिया (25) मूल निवास ग्राम रखियाल, थाना राखियाल, तहसील गांधीनगर, जिला गांधीनगर (गुजरात) बाइक से 22 लाख रुपये लेकर जा रहा था। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

रायपुर में कुल 30 लाख रुपये की जब्ती

इसी तरह गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन की आरपीएफ और गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास एक खड़े एक व्यक्ति की बैग से 7.58 लाख रुपये जब्त किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन गुप्ता (24) निवासी रोड नंबर-4 अमेजान आफिस के सामने कांटाभाजी जिला बलांगीर, ओडिशा बताया। नकदी रकम के संबंध में वह वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।